घर से शादी करने भागे नाबालिग पकड़ाए, लड़की है ढाई माह की गर्भवती
घर से शादी करने भागे नाबालिग पकड़ाए, लड़की है ढाई माह की गर्भवती
Share:

विदिशा। प्रदेश के विदिशा में जीआरपी ने दो नाबालिगों को पकड़ा है। प्रदेश की राजधानी भोपाल से दो नाबालिग शादी करने के लिए सागर जा रहे थे परंतु गलत ट्रेन में चढ़ गए जिस कारण उन्हें विदिशा में उतरना पड़ा। जहां पर जीआरपी द्वारा दोनों को हिरासत में लिया गया है। मामले में जो पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। लड़की ने बताया कि यह लड़का और उसकी मां लड़की के ऊपर शादी करने का दबाव बना रहे हैं। 

लड़की ने बताया कि लड़के की मां कहती है कि मेरे बेटे से अगर तुम शादी कर लोगी तो वह चोरी करना और नशा करना छोड़ देगा और उसके बाद वह लड़के का धर्म परिवर्तन भी करवा देगी। आपको बता दें कि लड़की की उम्र महज 15 साल और लड़के की उम्र 17 साल है। जानकारी अनुसार लड़के को भोपाल किशोर न्याय बोर्ड तो वही लड़की को बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है।

चाइल्ड लाइन द्वारा लड़की की काउंसलिंग की गई जिसमें उसने बताया कि लड़का लड़की एक दूसरे को साल भर से जानते हैं और लड़के की मां लड़की के ऊपर शादी करने का दबाव बना रही थी इसी को लेकर वह सागर जा रहे थे। लेकिन गलत ट्रेन में चढ़ने के बाद उन्हें विदिशा उतरना पड़ा जहां जीआरपी ने उन्हें पकड़ लिया। लड़की की मां अस्पताल में काम करती है और ज्यादा समय नाइट ड्यूटी पर ही रहती है। इसी का मौका पाकर लड़का अक्सर लड़की से मिलने उसके घर आ जाता था, जहां उसकी बहने भी रहती थी लेकिन कभी किसी ने उसका विरोध नहीं किया। इसी बीच लड़के और लड़की के बीच संबंध भी बन गए जब लड़की का मेडिकल चेकअप कराया गया तो पता चला कि वह गर्भवती है और उसे ढाई महीने का गर्भ भी है। 

बाल कल्याण बोर्ड समिति द्वारा परिवार वालों से बात की और भोपाल बाल कल्याण समिति को सौंपने के आदेश दिए हैं। बुधवार को लड़के को किशोर न्याय बोर्ड व लड़की को बाल कल्याण समिति भोपाल को सौंपा गया है।

20 नहीं अब इस तारीख को मध्य प्रदेश आएगी 'भारत जोड़ो यात्रा', हुआ बड़ा बदलाव

एंबुलेंस और आईबस की हुई भिड़ंत, ड्राइवर समेत एक अन्य व्यक्ति घायल

MP में हुआ चमत्कार! बकरें ने दिया दूध, वीडियो देख चौंके लोग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -