20 नहीं अब इस तारीख को मध्य प्रदेश आएगी 'भारत जोड़ो यात्रा', हुआ बड़ा बदलाव
20 नहीं अब इस तारीख को मध्य प्रदेश आएगी 'भारत जोड़ो यात्रा', हुआ बड़ा बदलाव
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश कांग्रेस ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर पूरी तैयारी कर ली हैं। किन्तु हाल ही में इसको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मध्य प्रदेश में 20 नवंबर को आने वाली भारत जोड़ो यात्रा में बड़ा परिवर्तन किया गया है। अब 23 नवंबर को राज्य में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री होगी। यह निर्णय महाराष्ट्र के मालेगांव में हुई मध्य प्रदेश कांग्रेस नेताओं एवं राहुल गांधी के बीच हुई बैठक में हुआ है।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मध्यप्रदेश में पहले 20 नवंबर को प्रवेश करने वाली थी, मगर अब यह यात्रा 23 नवंबर को आएगी, क्योंकि राहुल गांधी को गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जाना हैं। दरअसल पिछले बुधवार को राज्य कांग्रेस समिति के नेताओं ने राहुल गांधी से मुलाकात की थी। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, अजय सिंह(राहुल भैया), गोविंद सिंह, अरूण यादव सहित कई नेता सम्मिलित थे। मुलाकात के चलते राहुल की यात्रा में परिवर्तन किया गया था।

प्राप्त खबर के मुताबिक, गुजरात में विधानसभा के चुनाव नजदीक है। ऐसे में राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले है। राहुल गांधी की यात्रा 20 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली थी, किन्तु पार्टी ने यात्रा में परिवर्तन किया है। राहुल गांधी दो दिनों के लिए गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस के चलते वह गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रचार करेंगे। तथा यहीं वजह है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब 20 की जगह 23 नवंबर को जलगांव से मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। राहुल 22 नवंबर की शाम को महाराष्ट्र बॉर्डर पहुंचेंगे तथा यात्रा लेकर मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। भारत जोड़ो यात्रा बोदरली गांव से आरम्भ होगी। तथा यात्रा रात को बुरहानपुर जिले के झिरी गांव में रुकेगी।

'आफताब को जमीन में आधा गाड़ कर पथरों से मरना चाहिए', मौलाना तौकीर रजा का बड़ा बयान

'पत्नी को अश्लील फिल्म दिखाकर करता था वैसी ही डिमांड', हैरान कर देने वाला है मामला

'राजीव गांधी के हत्यारे छोड़े, मुझे भी रिहा करो', सुप्रीम कोर्ट पहुंचा स्वामी श्रद्धानंद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -