'राजस्थान सरकार में मंत्री सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में लिप्त', अपनी ही पार्टी पर कांग्रेस के इस नेता ने लगाए आरोप
'राजस्थान सरकार में मंत्री सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में लिप्त', अपनी ही पार्टी पर कांग्रेस के इस नेता ने लगाए आरोप
Share:

जयपुर: राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर अपनों से ही घिरती जा रही है। पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के पश्चात् अब वरिष्ठ कांग्रेस MLA रामनारायण मीणा ने भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर गहलोत सरकार को घेरा है। मीडिया से चर्चा में मीणा ने कहा कि हमारी सरकार के कई मंत्री सिर से लेकर पैर तक भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। भ्रष्टाचार इस हद तक इन मंत्रियों पर हावी है कि बिना पैसे कोई काम नहीं करते हैं, मगर पता नहीं सीएम गहलोत की ऐसी क्या मजबूरी है कि इनको कैबिनेट से नहीं हटा पा रहे हैं।

मीणा ने कहा कि राज्य कांग्रेस में भ्रष्टाचारियों के मजबूत होने से हम जैसे निष्ठावान लोग कमजोर हो गए हैं। भ्रष्ट मंत्रियों को हटाना चाहिए। कांग्रेस जातिवाद एवं पिछली बीजेपी सरकार के भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सरकार में आई है। इसलिए भ्रष्टाचार पर रोक लगनी चाहिए। बाकी कांग्रेस मजबूत है। कांग्रेस का बीजेपी कोई मुकाबला नहीं कर सकती है। राज्य के मतदाता अब भी कांग्रेस को पसंद करते हैं, मगर भ्रष्टाचार की परेशानी को दूर करना होगा। मीणा ने कहा कि पद का दुरुपयोग कर कई मंत्री बीजेपी नेताओं का सहयोग कर रहे हैं। दूसरी तरफ कांग्रेस MLA भरत सिंह ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा को भेजा पत्र सार्वजनिक किया है। 

उन्होंने कहा कि भ्रष्ट मंत्रियों के टिकट काटे जाने चाहिए। भरत सिंह ने कहा कि राज्य में सब कुछ मुख्यमंत्री की इच्छा से होता है। ऐसे में विधानसभा चुनाव जीते तो गहलोत को यश मिले एवं नाव डूबे तो उन्हें जिम्मेदार माना जाए। उन्होंने इशारों ही इशारों में कटाक्ष करते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं पर जनता वोट डाले तो सभी दो सौ सीटों पर कांग्रेस की जीत होनी चाहिए। मीणा ने स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल को लेकर कहा कि उनके बारे में पूरा कोटा जानता है कि वह कांग्रेस के कितने पक्षधर हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का नाम लिए बिना मीणा ने कहा कि कोटा में तो ओम-शांति है। दोनों मिले हुए हैं। प्रदेश विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद रहे मीणा ने दो दिन पहले प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, मुख्यमंत्री गहलोत एवं प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के समक्ष विधायकों के फीडबैक समारोह के चलते भ्रष्टाचार व धारीवाल की बीजेपी नेताओं से मिलीभगत का आरोप लगाया था।

गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी को बचाने में कांग्रेस सरकार ने खर्च किए 55 लाख.., बिल चुकाने से CM भगवंत मान का इंकार

'JDU एक डूबता हुआ जहाज, उसके कई विधायक हमारे संपर्क में..', भाजपा नेता का बड़ा दावा

मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में आज हाई कोर्ट जाएंगे राहुल गांधी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -