गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी को बचाने में कांग्रेस सरकार ने खर्च किए 55 लाख.., बिल चुकाने से CM भगवंत मान का इंकार
गैंगस्टर मुख़्तार अंसारी को बचाने में कांग्रेस सरकार ने खर्च किए 55 लाख.., बिल चुकाने से CM भगवंत मान का इंकार
Share:

अमृतसर: पूर्व सांसद और माफिया मुख्तार अंसारी का मामला पंजाब के जालंधर उपचुनाव में मुद्दा बन गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को एक जनसभा में मुख्तार अंसारी का मुद्दा उठाते हुए पुरानी कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। सीएम मान ने कहा कि अंसारी को बचाने के लिए पंजाब की कांग्रेस सरकार ने महंगे वकील किए और 55 लाख का बिल वकीलों का बना है। मान ने कहा कि मैंने तो फाइल ही वापस लौटा दी, मैं सरकारी खजाने से पैसा नहीं दूंगा।

भगवंत मान ने आगे कहा कि कानूनी राय लेकर जिन मंत्रियों ने अंसारी की सहायता की, उनसे यह पैसा वसूला जाएगा। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के खजाने का थानेदार अच्छा है, यही कारण है कि पंजाब में आर्थिक व्यवस्था पटरी पर है। बिजली बोर्ड की सब्सिडी का पूरा बकाया 20 हजार करोड़ भुगतान किया जा चुका है। हम दोगुना ताकत से काम करेंगे, यदि जालंधर वालों ने हमें ऑक्सीजन का सिलेंडर दे दिया।

बता दें किराहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सांसद संतोख चौधरी के देहांत से रिक्त हुई जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव 10 मई को होगा। वहीं नतीजे 13 मई को घोषित होंगे। जालंधर की 9 विधानसभाओं के 16 लाख 26 हजार 337 वोटर अपना प्रतिनिध चुनेंगे। संसदीय क्षेत्र में 8 लाख 43 हजार 299 पुरुष वोटर, 7 लाख 75 हजार 173 महिला वोटर और 40 ट्रांसजेंडर वोटर हैं। वहीं, 23 हजार 649 वोटर पहली बार अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

मोदी सरनेम वाले मानहानि केस में आज हाई कोर्ट जाएंगे राहुल गांधी

CM योगी से लेकर शाहरुख़-कोहली तक, इन मशहूर सितारों को आधी रात को लगा ये बड़ा झटका

'न मैंने दहेज लिया, न बेटा दहेज लेगा', बेटे शादी के लिए पेरोल पर छूटे बाहुबली आनंद मोहन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -