मातृशक्ति ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
मातृशक्ति ने मनाया दीपावली मिलन समारोह
Share:

नरसिंहपुर से संदीप राजपूत की रिपोर्ट 

नरसिंहपुर। मां राजराजेश्वरी भारतीय स्वर्णकार समाज नरसिंहपुर मध्यप्रदेश की सोनी समाज की बहनों द्वारा श्रीमती गीता सोनी की अध्यक्षता में दादा महाराज मंदिर नरसिंहपुर में दीपावली मिलन समारोह आयोजित हुआ सभी बहनों ने मंदिर में पूजा अर्चन कर गरीबों और भक्तों को  खिचड़ी का प्रसाद वितरण किया।       

कार्यक्रम में गाडरवारा, आमगांव बड़ा, करेली नरसिंहपुर की बहने सम्मिलित हुई जिला अध्यक्ष कल्पना सोनी प्रदेश अध्यक्ष संगीता सोनी प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा सोनी द्वारा बहनों की नियुक्तियां दादा दरबार में की गई और नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। मुख्य रूप से नरसिंहपुर की सुषमा राकेश सराफ नरसिंहपुर नगर अध्यक्ष नियुक्त की गई, आमगांव बड़ा की राखी सोनी आमगांव नगर अध्यक्ष नियुक्त की गई, ज्योति सोनी जिला उपाध्यक्ष बनी कार्यक्रम का समस्त आयोजन मां राजराजेश्वरी भारतीय स्वर्णकार समाज नरसिंहपुर की संस्थापिका गीता सोनी के मार्गदर्शन में, शकुन सोनी, सुषमा नवीन सोनी, शीला मदन सोनी के द्वारा आयोजित किया गया। 

दादा दरबार में सभी बहनों ने मिलकर संगठित होकर समाज के हित में कार्य करने और आगे बढ़ने एवं संगठन के विस्तार करने पर चर्चा की कार्यक्रम के समापन पर तनुजा सोनी अंजलि सोनी ने सभी बहनों को बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

पर्यावरणीय स्वीकृति मिले बगैर ही दिए ठेकेदार को एडवांस में 50 करोड़ रुपए

सिरफिरा बाइक सवार महिलाओं पर बरसा रहा मुक्के, क्षेत्र में दहशत का माहौल,

बड़ी खबर! पठान के टीज़र को मिला मजेदार ट्विस्ट, जानिए...

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -