माइकल जैक्सन के बारे में ये बातें पढ़कर चौंक जाएंगे आप, लग सकता है बड़ा झटका
माइकल जैक्सन के बारे में ये बातें पढ़कर चौंक जाएंगे आप, लग सकता है बड़ा झटका
Share:

किंग ऑफ पॉप कहे जाने वाले माइकल जैक्सन का जन्म आज ही के दिन हुआ था। वहीं उनका निधन 25 जून, 2009 को उनके लॉस एंजिलिस स्थित घर में हार्ट अटैक से हुआ था। कहा जाता है उस समय वह मात्र 50 साल के थे, हालाँकि सही उम्र का पता किसी को नहीं है। कहते हैं माइकल की मौत पावरफुल एनेस्थेटिक प्रोफोल नाम की दवा के ओवरडोज के चलते हुई थी। वैसे कहा तो यह भी गया था कि माइकल जैक्सन को ड्रग्स लेने की आदत थी। इसी के साथ ही, चाइल्ड एब्यूज के मामलों में भी उनका ट्रायल चल रहा था।

आप सभी को बता दें कि माइकल जैक्सन ने अपने करियर के शुरुआती कुछ सालों में सैकड़ों कॉस्मेटिक सर्जरी करवाई थी और इसी के चलते वह बहुत अलग दिखते थे। उन्होंने कई परमानेंट कॉस्मेटिक टैटू भी बनवाए थे, जिसमें एक उनके होठों के नीचे पिंक लाइनर था। इसके अलावा उनके हाथ, गले और कलाई पर इन ऑपरेशनों के कुछ निशान मौजूद थे जिन्हे वह छुपाकर रखते थे। साल 1964 में उन्होंने अपने परिवार के पॉप ग्रुप को ज्वाइन किया था और इस ग्रुप का नाम था जैक्सन फाइव। हालाँकि जैसे ही माइकल जैक्सन का दौर आया तो उन्होंने सभी को पीछे छोड़ दिया था। बहुत ही कम लोग जानते हैं कि वे पहली बार शिवसेना के बुलावे पर मुंबई आए थे। जी हाँ और यहाँ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत सोनाली बेंद्रे ने किया था।

उस समय बॉलीवुड ही नहीं साउथ की इंडस्ट्री से भी कई सेलेब्स उनसे मिलने आए थे। वैसे माइकल जैक्सन पर कई बार सेक्सुअल एब्यूज के गंभीर आरोप लगे थे। साल 2002 में यौन शोषण के आरोप में वह करीब दो दिनों तक जेल में भी रहे थे। कहा जाता है माइकल जैक्सन जिंदा रहने के लिए ऑक्सीजन चैम्बर में ही सोया करते थे, क्योंकि ऐसा करने से बॉडी बहुत अच्छे से रहती है और ज्यादा दिनों तक जी भी सकते हैं। माइकल ने अपने ज्यादा जीने के कई इंतजाम किये थे हालाँकि ऐसा हो ना सका। बहुत कम लोग जानते हैं माइकल जैक्सन पूरी तरह से गंजे थे। जी हाँ और उनके सिर पर साइड में जलने के निशान भी थे। माइकल ने अपने गंजे सिर पर एक टैटू बनावाया था। कहा जाता है वह विग पहना करते थे।

माइकल जैक्सन को इनसोमनिया यानी नींद नहीं आने की बीमारी थी और इसके लिए वह खुद ही इंजेक्शन लिया करते थे, इससे उनकी बांह पर छेद के अनगिनत निशान बन गए थे। माइकल जैक्सन के बारे में बहुत सी चौकाने वाली बातें हैं, हालाँकि अब वह इस दुनिया में नहीं है।

मैसूर दुष्कर्म मामले में कर्नाटक पुलिस को बड़ी सफलता, 5 आरोपी गिरफ्तार

आतंकी संगठन ISKP में भर्ती हुए केरल के 14 जिहादी, भारत पर भी मंडराने लगा खतरा

ट्रांसपेरेंट टॉप में नजर आईं सुहाना खान, फोटोज देख फैंस हुए मदहोश

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -