'हाथों में मेहंदी, माथे पर बिंदी...', लाल जोड़ा पहन इठलाई शहनाज गिल
'हाथों में मेहंदी, माथे पर बिंदी...', लाल जोड़ा पहन इठलाई शहनाज गिल
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 13 की मशहूर प्रतियोगी रही शहनाज गिल आए दिन किसी न किसी वजह के चलते ख़बरों में छाई रहती है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में प्रशंसक अक्सर ट्रेंड चलाते रहते हैं। वही अब शहनाज अपने लेटेस्ट पोस्ट में दुल्हनिया बनी नजर आई। शहनाज ने लाल रंग का खूबसूरत का लहंगा पहना है जिस पर हैवी वर्क है। उन्होंने नेकलेस, मांगटीका और नथ पहना है। वह हाथों की मेहंदी फ्लॉन्ट करती हैं। 

वही कैमरे की ओर देखकर शहनाज कभी नखरे दिखाती हैं तो कभी हंसती हुई शरमाती दिखाई देती आतीहैं। उनके लुक्स की प्रशंसा किए बिना नहीं रह पाएंगे। लाल जोड़े में शहनाज गॉर्जियस लग रही हैं। वीडियो के साथ कैप्शन में शहनाज गिल ने लिखा, 'मुझे खुद से प्यार है।' बैकग्राउंड में गाना 'कहानी सुनो 2.0' बजता है। वीडियो को लोग बहुत पसंद कर रहे है। 

वही वीडियो पर एक प्रशंसक ने कमेंट किया, 'शहनाज के लिए दिल से रेस्पेक्ट है।' एक शख्स ने लिखा, 'एक दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत दुल्हन बनेगी। तुम्हें अपना राजकुमार मिलेगा।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट कर अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस पर प्यार लुटाया है। आपको बता दें कि बिग बॉस 13 जीतने वाले दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ शहनाज की केमेस्ट्री ने प्रशंसकों का दिल जीत लिया था। बिग बॉस के बाद शहनाज के करियर का ग्राफ तेजी से ऊपर उठा। उन्होंने इसी वर्ष सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

दीपिका-शोएब ने किया बेटे के नाम का ऐलान, जानिए क्या है इसका मतलब?

रैम्प पर पलक तिवारी ने कर दिया कुछ ऐसा, देखकर भड़के लोग

CBI को लेकर गौतम गुलाटी ने पूछा सवाल, जानिए रिया चक्रवर्ती का जवाब

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -