रैम्प पर पलक तिवारी ने कर दिया कुछ ऐसा, देखकर भड़के लोग
रैम्प पर पलक तिवारी ने कर दिया कुछ ऐसा, देखकर भड़के लोग
Share:

टीवी की जानी मानी मशहूर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। नेपोटिज्म को लेकर उन्हें भी ट्रोल किया जाता है। पेपराजी के बीच पलक काफी मशहूर हैं। उनकी फोटोज वायरल होती रहती हैं। वह कई ब्रांड्स को एंडोर्स करती है। हाल ही में पलक एक फैशन इवेंट में पहुंचीं जहां उन्होंने एक अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड के लिए रैम्प वॉक किया। वह शो स्टॉपर थीं। रैम्प पर चलते हुए पलक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें खूब ट्रोल किया गया।

पलक ने स्पोर्ट्स ब्रा एवं लूज पैंट्स पहने हैं। उन्होंने इस ड्रेस में अपने सोशल मीडिया पेज पर फोटोशूट की भी फोटोज पोस्ट की थीं। फैशन इवेंट से पलक का एक वीडियो रेडिट पर साझा किया गया है। वह वॉक करती हुई आती हैं मगर वह जिस प्रकार से चल रही हैं वह कई लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। उनकी वॉक को लेकर लोगों ने बुरी तरह ट्रोल करना शुरू कर दिया।

वही वीडियो पर एक शख्स ने कमेंट किया, 'इन यंग बच्चों का इस प्रकार  रैम्प वॉक करना शर्मनाक है। पहले सारा और अब यह। क्या वह आत्मविश्वास के साथ सीधे नहीं चल सकती?' एक शख्स ने कहा, 'छपरी कैटवॉक।' एक ने कहा, 'वह नर्वस है... यह काम उससे अच्छा कोई भी कर सकता था।' इसी तरह कई लोगों ने तरह तरह के कमेंट किए है। बता दे कि पलक के पास एक और फिल्म 'रोजी: द सैफरन चैप्टर' है।

वीडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें 

CBI को लेकर गौतम गुलाटी ने पूछा सवाल, जानिए रिया चक्रवर्ती का जवाब

हादसे का शिकार हुआ ये मशहूर एक्टर, बोले- 'मैं डरा हुआ हूं...'

नैनीताल के इन टॉप 5 दर्शनीय स्थल पर जाना न भूले

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -