यूपी चुनाव: एक्शन में आई बसपा, मायावती ने सपा, कांग्रेस को भाजपा को एक साथ घेरा
यूपी चुनाव: एक्शन में आई बसपा, मायावती ने सपा, कांग्रेस को भाजपा को एक साथ घेरा
Share:

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की शुरुआत में कमज़ोर नज़र आ रही बसपा अब एक्शन में आ चुकी है।  बहराइच के पयागपुर विधानसभा के इंद्रापुर गांव में मंगलवार को बसपा सुप्रीमो मायावती ने जनस को सम्बोधित करते हुए भाजपा, सपा और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि सपा में गुंडों का बोलबाला है, तो भाजपा ने पिछड़ी जाति का आरक्षण ही समाप्त कर दिया है।

बहराइच जिले के पयागपुर विधानसभा के इंद्रापुर स्थित मैदान में दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर मायावती का हेलीकाप्टर उतरा। मंच पर पहुँचने के बाद मायावती ने चारों ओर हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन किया। बाद में बसपा सुप्रीमो ने पयागपुर में चुनावी जनसभा सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस, भाजपा, सपा तीनों ने कभी भी हमारे महापुरुषों का आदर नहीं किया। सभी विपक्षी दलों ने कभी भी हमारे समाज के लोगों का कभी भला नहीं किया। 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि समाजवादी पार्टी में दंगाइयों औऱ गुंडों का वर्चस्व रहता है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी एक विशेष क्षेत्र और विशेष समुदाय के लिए काम करती है। सपा ने हमारे महापुरुषों के नाम पर बनी शिक्षण संस्थाओं के नाम बदल दिए और भाजपा ने भी इंसाफ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा जातिवादी और RSS के कहने पर चलने वाली पार्टी है। 

दिग्विजय सिंह पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का हमला, बोले- 'मैंने और जनता ने दिग्विजय सिंह के...'

50 साल थी उम्र, नियमित करते थे व्यायाम, मंत्री गौतम रेड्डी के निधन से हर कोई हैरान

'स्वास्तिक' भी नहीं पहचान पाई 'राजद', नाजियों का प्रतीक बताकर कह डाली ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -