मावठा ने बढ़ाई मध्य प्रदेश की परेशानी, कड़ाके की ठंड से होगा 'नववर्ष का स्वागत'
मावठा ने बढ़ाई मध्य प्रदेश की परेशानी, कड़ाके की ठंड से होगा 'नववर्ष का स्वागत'
Share:

भोपाल: बीते कुछ दिनों से मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से राहत प्राप्त हुई थी। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से ज्यादा रह रहा था। मंगलवार को प्रातः मौसम ने करवट ली तथा भोपाल सहित अधिकांश शहरों में प्रातः मावठा गिरा। राजगढ़, होशंगाबाद, सीहोर, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, छतरपुर में रुक-रुककर वर्षा हो रही है। दो दिन तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। मौसम एक्सपर्ट्स का कहना है कि राज्य में कड़ाके की ठंड के बीच नए वर्ष का स्वागत होगा। 

वही IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर भारत में बर्फबारी का प्रभाव राज्य में नजर आ रहा है। अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा हो सकती है। कुछ क्षेत्रों में वर्षा के साथ ओले भी गिर सकते हैं। 28 एवं 29 दिसंबर को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। 30 दिसंबर के पश्चात् ठंड बढ़ेगी। 31 दिसंबर एवं 1 जनवरी को कड़ाके की ठंड रहेगी। दिन का तापमान भी गिरेगा। मतलब नववर्ष की अगवानी प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच होगी। 

वही IMD ने ग्वालियर-चंबल संभाग के साथ ही उज्जैन तथा भोपाल संभाग के कुछ शहरों में वर्षा का अंदाजा लगाया था। 28 दिसंबर को प्रातः से भोपाल, पन्ना, सागर, होशंगाबाद, जबलपुर, रीवा तथा शहडोल में वर्षा हो रही है। यह वर्षा रबी की फसल के लिए अच्छी मानी जाती है। वही सोमवार की रात नरसिंहपुर 9.0 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा। रायसेन में 9.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शेष सभी शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहा। IMD की मानें तो मावठे के कारण एक-दो दिन में तापमान फिर गिरेगा। अधिकांश शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। 

सर्बानंद सोनोवाल ने कहा की राज्य में एक जहाज मरम्मत सुविधा का निर्माण मई 2022 में शुरू होगा

भाजपा ने दी जीतन राम मांझी को राम-राम जपने की सलाह, भड़की 'हम' ने दिया ये जवाब

मोइरंग में फहराया जाएगा भारत का सबसे ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज: मणिपुर के मुख्यमंत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -