मराठा आरक्षण को लेकर आज शुरू होगा जेल भरो आंदोलन
मराठा आरक्षण को लेकर आज शुरू होगा जेल भरो आंदोलन
Share:

मुंबई. पिछले एक हफ्ते से महाराष्ट्र में चल रहा मराठा आंदोलन तो थमने का नाम ही नहीं ले रहा है बल्कि ये और ज्यादा उग्र होता जा रहा है. मराठा आरक्षण के लिए चलाए जा रहे इस आंदोलन में आज से मुंबई में जेल भरो आंदोलन शुरू होगा. इस आंदोलन में अब तक 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली है. लोगों के खुदकुशी करने से माहौल और ज्यादा गर्म हो गया और प्रदर्शन और तेज हो गया. राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

उग्र हुआ मराठा आंदोलन फुंके 100 वाहन

मंगलवार को भी मराठा समुदाय के लोगों ने औरंगाबाद-जलगांव मार्ग पर 'रास्ता रोको' प्रदर्शन किया था. इसमें औरंगाबाद-जलगांव मार्ग पर समुदाय के लोगों ने रास्ता रोककर किसी भी वहां को आगे नहीं बढ़ने दिया था. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने भी लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की हैं. आपको बता दें मराठवाड़ा क्षेत्र के बीड़ जिले के वीदा गांव में भी एक 35 वर्षीय मजदुर अभिजीत देशमुख ने घर के पास ही लगे पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.

मराठा आंदोलन सख्त, सरकार को दिया 2 दिन का अल्टीमेटम

पुलिस ने बताया कि, मराठवाड़ा क्षेत्र के लातूर जिले में भी मराठा आरक्षण की ही मांग को लेकर करीब 8 प्रदर्शनकारियों ने खुद के शरीर पर केरोसिन डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की. मराठा समुदाय के लोगों के कहना है कि, राज्य की भाजपा सरकार प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज हुए आपराधिक मामलों को वापिस लेने में 'विफल' रही है और इसके खिलाफ वो मुंबई में प्रदर्शन भी करेंगे.

फिर सुलगा मराठा आंदोलन, पुणे में 10 बसें फूंकी

इसके अलावा सकल मराठा मोर्चा के नेता प्रवीण पटेल ने बताया कि, मराठा समुदाय के प्रदर्शनकारी बुधवार को मुंबई में जेल भरो आंदोलन करेंगे. वैसे इससे पहले भी मराठा संगठनों के लोगों ने कहा था कि, उनकी आरक्षण की ही मांग को लेकर 9 अगस्त को मुंबई में एक महारैली भी निकाली जाएगी.

ख़बरें और भी...

मराठा आंदोलन पर नर्म पड़ती महाराष्ट्र सरकार

EDITOR DESK : मराठा आरक्षण को बीजेपी का समर्थन क्यों?

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -