मराठा आंदोलन पर नर्म पड़ती महाराष्ट्र सरकार
मराठा आंदोलन पर नर्म पड़ती महाराष्ट्र सरकार
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में उग्र हो चुके मराठा आंदोलन को शांत करने की मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की कोशिशें जारी है. आज उन्होंने इसी मुद्दे को लेकर एक सर्वदलीय बैठक भी बुलाई थी. बैठक के बाद मुख्यमंत्री फडणवीस ने ट्वीट करते हुए कहा है कि सभी पार्टियों की मराठा आरक्षण पर एक राय है और सर्वसम्मति से ही हम इस मामले पर फैसला लेंगे.

हिंसा और आगज़नी के बाद, मराठा मोर्चा ने वापिस लिया मुंबई बंद

इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस ने कॉलेजों पर भी निशाना साधते हुए ट्वीट किया है, इसमें उन्होंने लिखा है कि " हम कॉलेजों के साथ सहयोग करने को तैयार हैं, लेकिन अगर उन्हें कोई वास्तविक परेशानी हो तभी, अगर वे सिर्फ मराठा विद्यार्थियों को परेशान करना चाहते हैं तो शिक्षा विभाग द्वारा उनका पंजीकरण निरस्त कर दिया जाएगा."

मराठा आरक्षण: समर्थन में विधायकों का इस्तीफ़ा

आपको बता दें कि महाराष्ट्र में मराठा समुदाय द्वारा सरकारी नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में आरक्षण की मांग की जा रही है, जिसका नेतृत्व मराठा क्रांति मोर्चा द्वारा किया जा रहा है. पिछले कुछ दिन से चल रहे इस आंदोलन में कई जगहों पर हिंसा और आगज़नी की खबरें भी आई थी. जिससे सियासत में हलचल मच गई थी, इसी को शांत करने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने आज बैठक बुलाई थी, बैठक में हुई बाकी चर्चाओं की जानकारी अभी सार्वजानिक नहीं की गई है.   

खबरें और भी:-

EDITOR DESK : मराठा आरक्षण को बीजेपी का समर्थन क्यों?

मराठा आरक्षण आंदोलन : मराठाओं के पक्ष में महाराष्ट्र सरकार

थमने का नाम नहीं ले रहा मराठा आंदोलन, सीएम ने बुलाई बैठक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -