40 घंटे बाद भी हवा में अटकी कई जिंदगियां, जानिए क्या है अभी हाल?
40 घंटे बाद भी हवा में अटकी कई जिंदगियां, जानिए क्या है अभी हाल?
Share:

देवघर: झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत रोप वे दुर्घटना का आज तीसरा दिन है। कहा जा रहा है कि, 2500 फीट की ऊंचाई पर अभी भी 3 ट्रालियां फंसी हुई हैं। इन ट्रालियों तक सेना के सैनिक पहुंच गए हैं तथा लोगों को निकाले जाने का कार्य जारी है। प्राप्त खबर के अनुसाए, आज अभी तक 6 और व्यक्तियों को निकाल लिया गया है। हालांकि, 8 लोग अभी भी ऊपर फंसे हुए हैं। 

वही देवघर रोपवे दुर्घटना में बचाव अभियान के इंचार्ज अश्विनी नायर ने कहा कि हम निरंतर बचाव अभियान चला रहे हैं। अब कुछ ही व्यक्ति ऊपर रह गए हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि दोपहर तक सभी व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। सेना, वायु सेना, ITBP, NDRF के द्वारा चलाए जा रहे संयुक्त अभियान में सोमवार को लगभग 33 व्यक्तियों को बचाया जा सका था। इसे रेस्क्यू ऑपरेशन में सेना के दो हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। हालांकि, सोमवार देर रात अंधेरा होने की वजह से अभियान रोक दिया गया था। इस वजह से लोगों के पास खाने-पानी की चीजें पहुंचाना भी कठिन हो गया था, जिसके चलते ऊपर फंसे लोग रातभर भूखे-प्यासे ही रहे। पहाड़ी पर फंसे व्यक्तियों में महिलाएं व छोटे बच्चे भी हैं। 

वही रेस्क्यू ऑपरेशन में अब तक 3 व्यक्तियों की जान जा चुकी है। सोमवार को देवघर प्रशासन ने 1 महिला की मौत की पुष्टि की थी। वहीं शाम को हेलीकॉप्टर से फिसल जाने की वजह से 1 शख्स डेढ़ हजार फीट नीचे खाईं में गिर गया था। इसके अतिरिक्त भी 1 मौत की बात सामने आ रही है। हालांकि, प्रशासन की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। दुर्घटना में 12 व्यक्ति चोटिल हैं। 

भारत, अमेरिका रक्षा आपूर्ति श्रृंखला सहयोग शुरू करने पर सहमत

बेकाबू हुई वरुणावत पर्वत पर लगी भयंकर आग, झुलसा वनकर्मी

बिहार में मचा हाहाकार! प्रसाद खाने के बाद बीमार पड़े दर्जनों लोग, हुए भर्ती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -