'गली-गली में कुत्ते भौंक रहे उन पर एतराज नहीं', राष्ट्रीय चिन्ह पर हुए विवाद के बीच बोले मनोज मुंतशिर
'गली-गली में कुत्ते भौंक रहे उन पर एतराज नहीं', राष्ट्रीय चिन्ह पर हुए विवाद के बीच बोले मनोज मुंतशिर
Share:

इन दिनों देशभर में राष्ट्रीय चिन्ह को लेकर खूब विवाद हो रहा है। जी दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 जुलाई को नए संसद भवन की छत पर बने राष्ट्रीय प्रतीक का अनावरण किया। जी हाँ और इस राष्ट्रीय चिन्ह में जो शेर दिखाई दिया उसे लेकर आपत्तियां हुईं। इसे देखने के बाद लोगों ने कहा कि ये जो शेर हैं वो ज्यादा उग्र हैं। जी हाँ और अब तक अशोक स्तंभ में जो शेर दिखाई देता था और इतना गुस्सैल या आक्रमक नहीं दिखता था। ऐसे में हर तरफ से इसको लेकर लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी। हालाँकि कई लोग ऐसे भी रहे जो इसके सपोर्ट में आए, वहीं कई ने विभिन्न आधारों पर इसका विरोध किया। अब गीतकार, कवि और लेखक मनोज मुंतशिर ने भी इस पर अपना पक्ष रखा है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Muntashir (@manojmuntashir)

जी दरअसल उन्होंने एक इवेंट में इस पर कहा कि, 'पिछले कुछ दिनों से देख रहा हूं कि लोगों को आपत्ति हो रही है कि शेर दहाड़ क्यों रहा है? अरे गली-गली में कुत्ता भौंक रहे हैं, कुत्तों के भौंकने पर किसी को एतराज नहीं है, यहां किसी शेर के दहाड़ने पर आपत्ति, लानत है।' जी हाँ और मनोज ने ये वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर 19 जुलाई को शेयर किया था और उसे उन्होंने पिन भी करके रखा है। आप सभी जानते ही होंगे मनोज पिछले कुछ समय से लगातार कई मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते हैं। हालाँकि अपनी बयानों के चलते वह कई बार विवाद से भी जुड़े रहे हैं। आपको याद हो तो इससे पहले अनुपम खेर ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी और उन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा था कि 'अरे भाई! शेर के दांत होंगे तो दिखाएगा ही! आखिरकार स्वतंत्र भारत का शेर है। जरूरत पड़ी तो काट भी सकता है। जय हिंद।'

दूसरी तरफ इस चिन्ह को डिजाइन करने वाले कलाकार सुनील देवरे और रोमिल मूसा ने कहा कि ऑरिजनल डिजाइन से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। बहुत मामूली अंतर हो सकते हैं, लोगों की व्याख्या अलग-अलग हो सकती है। ये एक बड़ी मूर्ति है, जो नीचे से देखने पर अलग लग सकती है। ये राष्ट्रीय प्रतीक कांस्य से बना है और इसका कुल वजन 9500 किलोग्राम है। इसकी ऊंचाई 6.5 मीटर है।

सुष्मिता सेन के चश्मे में दिखा कुछ ऐसा कि हो गईं ट्रोल

Video: 'अगली बार तमीज से नहीं बोलूंगा', फोटोग्राफर्स को देख भड़का ये एक्टर

लाइमलाइट से बच्चे को दूर रखेंगे रणबीर-आलिया!, जानिए एक्टर ने क्या कहा?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -