शो के चलते दीपिका पादुकोण पर फूटा रणवीर सिंह का गुस्सा, यूजर्स बोले- 'आज तो कलेश होगा'
शो के चलते दीपिका पादुकोण पर फूटा रणवीर सिंह का गुस्सा, यूजर्स बोले- 'आज तो कलेश होगा'
Share:

चर्चित शो कॉफी विद करण सीजन 8 के पहले एपिसोड को बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने ग्रेस किया। शो में कपल ने डेटिंग और मैरिड लाइफ पर चर्चा की। ओपन रिलेशनशिप पर बोलते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा- मैं कुछ समय के लिए सिंगल रहना चाहती थी क्योंकि मैं मुश्किल रिलेशनशिप्स से निकली थी। एक दौर था जब मैं कमिटमेंट नहीं चाहती थी। बस फन करने का मन था। तब रणवीर मेरी जिंदगी में आए। मैंने तब तक कमिट नहीं किया था जब तक रणवीर ने मुझे प्रपोज नहीं किया। हमारे बीच इससे पहले कोई कमिटमेंट नहीं थी।

दीपिका पादुकोण ने कहा- मैं दूसरे लोगों से भी मिलती थी। मैंने जितने लोगों को देखा उनमें से कोई मुझे मजेदार नहीं लगे। मैं दूसरे लोगों से मिलती थी मगर मेरे दिमाग में था कि मैं रणवीर के साथ हूं, मैं उसके पास वापस जाने वाली हूं। करण ने दीपिका से उन दूसरे लोगों के बारे में पूछा। दीपिका पादुकोण ने बताया कि उन्हें अब वो लोग याद नहीं। फिर रणवीर की गुस्से वाली प्रतिक्रिया बाहर आती है। वो दीपिका को बोलते हैं- अभी तो तुमने बोला तुम दूसरे लोगों को भी देख रही थी। अब तुमको याद नहीं है। रणवीर गुस्से में बोलते हैं- लेकिन मुझे बहुत अच्छे से याद है।

सोशल मीडिया पर रणवीर को पोजेसिव और गुस्से में देखना लोगों ने नोटिस किया है। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है। एक व्यक्ति ने कहा- आज घर में कलेश होगा। किसी ने करण जौहर को कपल के बीच झगड़ा लगाने के लिए ब्लेम किया। किसी ने इसे पीआर स्ट्रैटिजी बताया। वैसे कई लोगों को रणवीर का पत्नी के लिए यूं पोजेसिव होना पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है उन्होंने पहली बार रणवीर का ये अवतार देखा है।

रणवीर सिंह संग रिश्ते को लेकर दीपिका पादुकोण ने किया बड़ा खुलासा, बोली- 'हमारे भी बुरे दिन होते हैं...'

जिम के बाहर फोटो सेशन करवाने वालों पर भड़की कंगना रनौत, जानिए क्या बोली?

रणबीर-दीपिका संग फिल्म में काम करना चाहते है रणवीर सिंह, खुद कही ये बड़ी बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -