कीचड़ में गिरीं मेनका गांधी, निकाय चुनाव का प्रचार करने पहुंची थीं सुल्तानपुर, वायरल हुआ Video
कीचड़ में गिरीं मेनका गांधी, निकाय चुनाव का प्रचार करने पहुंची थीं सुल्तानपुर, वायरल हुआ Video
Share:

लखनऊ: भाजपा नेत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में भाजपा की लोकसभा सांसद मेनका गांधी संभल-संभल कर चलते हुए नज़र आ रही हैं, मगर इसी बीच उनका पैर फिसलता है और वो कीचड़ में गिर पड़ती हैं। उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मी उनको फिसलने से बचाने का प्रयास करते हैं, मगर सफल नहीं हो पाते।

 

दरअसल, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी सोमवार शाम को सुल्तानपुर में नगर निकाय चुनाव का प्रचार करने के लिए घासीगंज वार्ड गई थीं। लेकिन, बारिश होने के कारण हुए कीचड़ के चलते उनकी गाड़ी कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर खड़ी हो गई। मेनका गाड़ी से उतरकर कार्यक्रम स्थल की तरफ बढ़ने लगीं, मगर इसी दौरान बारिश की वजह से हुए कीचड़ के चलते वो बहुत संभलकर चलते हुए दिखाई देती हैं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल जाता है और वो कीचड़ में गिर जाती हैं।

जिसके बाद मेनका गांधी के साथ चल रहे लोग उन्हें फ़ौरन उठाते हैं। हालांकि, गनीमत की बात यह रही है कि इस दौरान मेनका गांधी को कोई गंभीर चोट नहीं लगी है। इसके बाद वो कार्यक्रम स्थल पर पहुंची और जनता को संबोधित किया। बता दें कि, भाजपा ने सुल्तानपुर से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल को नगर पालिका का उम्मीदवार बनाया है। मेनका गांधी भाजपा उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करने नगर पालिक के वार्ड नंबर 15 घासीगंज में एक सभा को संबोधित करने पहुंची थीं। उनके साथ भाजपा MLA विनोद सिंह सहित कई गाड़ियों का काफिला था।

तिहाड़ जेल में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, रोहिणी कोर्ट शूटआउट में था आरोपी

कृष्णानंद राय हत्याकांड: मुख़्तार अंसारी के भाई अफजाल की सांसदी ख़त्म, पीड़ित परिवार बोला- न्यायपालिका ने...

अप्रैल में हुआ रिकॉर्ड GST कलेक्शन, एक्सपर्ट्स बोले- दुनिया में मंदी की चर्चा, लेकिन भारत पर असर नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -