ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में मामूली सुधार, डॉक्टर्स ने कही यह बात
ममता बनर्जी की स्वास्थ्य स्थिति में मामूली सुधार, डॉक्टर्स ने कही यह बात
Share:

कोलकाता: बीते दिनों नंदीग्राम गईं ममता बनर्जी कथित हमले में चोटिल हुईं हैं और इस समय वह अस्पताल में हैं। अब हाल ही में मिली जानकारी के मुताबिक उनकी स्वास्थ्य स्थिति में मामूली सुधार हो गया है और वह अब भी स्थिर हैं। जी दरअसल इस समय वह सरकारी एसएसकेएम अस्पताल में हैं। जहाँ उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बीते गुरूवार शाम को इस बारे में जानकारी दी है। जी दरअसल बीते कल डॉक्टरों ने बताया कि, 'ममता बनर्जी प्रमुख की विभिन्न जांचें की गई थीं जिनकी रिपोर्ट संतोषजनक हैं और इलाज से उन्हें लाभ हो रहा है।' इसी के साथ सरकारी एसएसकेएम अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है, 'उनके बाएं पैर का एक्स-रे किया गया था जिसमें ‘डिजेनरेटिव ज्वाइंट डिसीज़’ के बारे में पता चला है।'

आप सभी को बता दें ‘डिजेनरेटिव ज्वाइंट डिसीज़’ एक तरह का गठिया रोग होता है और यह तब होता है जब हड्डियों के सिरों पर लचीले ऊतक नष्ट होने शुरू हो जाते हैं। इसी के साथ ममता बनर्जी का इलाज कर रहे डॉक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री के बाएं टखने और पैर की हड्डियों में गंभीर चोटें हैं। वहीं उनके बाएं कंधे, कलाई और गर्दन में भी चोटें हैं। डॉक्टर्स का कहना है उनके कंधों, घायल टखने व पैर का भी एक्स-रे किया गया है। इसके अलावा उनकी गर्दन का सीटी स्कैन भी किया है जबकि उनके पेट का यूएसजी किया गया है।

डॉक्टर्स ने बताया है कि 'ममता बनर्जी के रक्त में सोडियम की मात्रा कम पाई गई है, जिसके लिए दवाई दी जा रही है। उनके बाएं टखने की सूजन कम हुई है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति में मामूली सुधार हुआ है। मुख्यमंत्री को हल्का खाना दिया गया है।' डॉक्टर ने यह भी बताया कि, 'छह डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। यह टीम शुक्रवार यानी आज उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करेगी और फैसला करेगी।'

स्टार प्लस के शो का ये मशहूर अभिनेता हुआ कोरोना संक्रमित, शूटिंग पर लगाई गई रोक

BJP ने किया राहुल गांधी पर पलटवार, बताया पश्चिमों देशों का एजेंट

इंदौर में भू-माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान में जल्द ही मिल सकती है सफलता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -