इंदौर में भू-माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान में जल्द ही मिल सकती है सफलता
इंदौर में भू-माफियाओं के खिलाफ चल रहे अभियान में जल्द ही मिल सकती है सफलता
Share:

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में इंदौर जिला प्रशासन द्वारा भू-माफियाओं के विरूद्ध सख्ती से चलाये जा रहे अभियान के सफल परिणाम सामने आ रहे है। जिले में कलेक्टर श्री मनीष सिंह के निर्देशन में विभिन्न विभागों द्वारा संयुक्त प्रयास कर वर्षों से अपने घर के लिये भटक रहे पीड़ित परिवारों का सपना साकार किया जा रहा है। ना उम्मीद हो चुके लोगों के चेहरे पर उम्मीद की नई चमक आ गयी है। लाभांवित परिवार बेहद खुश है। वे मुख्यमंत्री श्री चौहान और कलेक्टर श्री मनीष सिंह का हृदय से आभार व्यक्त कर रहे हैं।

इन्हें लाभांवितों में से एक हैं एडव्होकेट श्री अजय जैन बताया कि मैंने वर्ष 1988 में प्लॉट बुक कराया था। रजिस्ट्री भी हो गयी थी परंतु कब्जा नहीं मिल पा रहा था। लगभग 33 वर्षों का लंबा संघर्ष रहा। हमने तो उम्मीद ही छोड़ दी थी कि हमारे जीवन काल में अब प्लॉट का कब्जा मिलेगा। भला हो मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान और कलेक्टर श्री मनीष सिंह का जिन्होंने दृढ़इच्छा शक्ति से भू-माफियाओं के विरूद्ध अभियान शुरू किया। कठौर कार्रवाई करना प्रारंभ की जिससे भू-माफियाओं के मंसूबे कामयाब नहीं हुये उन्हें घूटने टेकना पड़े। प्रशासन ने जमीन का कब्जा लेकर हमे कब्जा दिलाने की कार्रवाई प्रारंभ की। लंबे संघर्षो के बाद जब हम जवान से बुजुर्ग हो गये तक जाकर शासन-प्रशासन के प्रयासों से हमारे प्लॉट का कब्जा मिल गया। बॉड्रीवॉल बनाना शुरू कर दिया गया है और आशा है कि मकान का निर्माण भी शीघ्र ही प्रारंभ करेंगे।

ऐसे ही विचार वर्षों से भटक रहे जिन्हे विरेन्द्र कुमार जैन ने भी व्यक्त किए। उनका कहना था कि मैंने अपने पुत्र रोहिल जैन के लिये प्लॉट खरीदा था। रजिस्ट्री हो गयी थी। कब्जा नही मिल पा रहा था। बहुत भटके न्याय नहीं मिल पाया आज लंबे अंतराल के बाद हमे न्याय मिला हमे बहुत खुशी हो रही है। यह बहुत सुखद लग रहा है जब हमारे जीवनकाल में ही अपने घर का सपना साकार हो गया है। ऐसे ही विचार लाभांवित अजय दीक्षित के भी है। इनके जैसे और भी सैकड़ो पीड़ित परिवार है जिनका सपना शासन-प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे है। 

को-ऑपरेटिव बैंक में हो रही है भर्तियां, जल्द करें आवेदन

यहां मल्टीटास्किंग स्टाफ के 2500 पदों पर निकली भर्ती, आज है आवेदन करने का अंतिम अवसर

अम्बाला के बाद बंगाल में होगा राफेल का दूसरा स्क्वाड्रन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -