बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहीं ममता बनर्जी- भाजपा सांसद अर्जुन सिंह
बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रहीं ममता बनर्जी- भाजपा सांसद अर्जुन सिंह
Share:

कोलकाता: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने CM ममता बनर्जी पर पश्चिम बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाने की साजिश रचने का इल्जाम लगाया है। अर्जुन सिंह बुधवार को आसनसोल में पार्टी की मीटिंग में शामिल होने पहुंचे थे, जहां उन्होंने प्रेस वालों से बात करते हुए कहा कि, 'ममता बनर्जी, बंगाल को एक और पाकिस्तान बनाने की साजिश रच रही हैं। यही वजह है कि वह और उनकी पार्टी के नेता विभाजन के बारे में बात करते हैं।'

अर्जुन सिंह बोले कि, 'राज्य में जो उद्योग बंद हुए हैं, उसमें ममता बनर्जी की मुख्य भूमिका है। ममता बनर्जी हमेशा बिहारियों के विरुद्ध रही हैं। बंगाल में उद्योग बंद किए जा रहे हैं, ताकि बिहार के लोग राज्य छोड़कर चले जाएं। इससे उनके लिए पश्चिम बंगाल को पाकिस्तान में बदलाना आसान हो जाएगा।' भाजपा सांसद ने आगे कहा कि ममता बनर्जी 'टुकड़े-टुकड़े' गिरोह के बयानों का समर्थन करती हैं और वह कहीं न कहीं चाहती हैं कि बंगाल एक और पाकिस्तान बन जाए। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद, मालदा, नदिया के करीब 40 लाख लोग उद्योग बंद होने की वजह से राज्य के बाहर काम करने के लिए मजबूर हैं।

बता दें कि, ममता बनर्जी की पार्टी के एक नेता का विवादित वीडिया वायरल हो रहा है। वीडियो TMC विधायक मनोरंजन ब्यापारी का है जो एक जनसभा में बिहार विरोधी बयान देते नज़र आ रहे हैं। TMC विधायक ने बिहार के लोगों को "बीमारी" कहा था। उन्होंने कहा है कि बंगाल को "बीमारी मुक्त" बनाना है। वायरल वीडियो में TMC के विधायक कह रहे हैं कि, 'एक बिहारी, सौ बीमारी'। हम रोग नहीं चाहते हैं। बंगाल को रोग मुक्त बनाएं। जय बांग्ला, जय दीदी ममता बनर्जी।'

क्या रेलवे का निजीकरण करने जा रही मोदी सरकार ? रेल मंत्री ने संसद में दिया जवाब

'अन्ना हजारे के आंदोलन को धोखा देकर हुआ है AAP का जन्म..', अनिल विज का हमला

गोवा और मणिपुर में CM नहीं बदलेगी भाजपा, प्रमोद सावंत और बिरेन सिंह ही संभालेंगे कमान

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -