गोवा और मणिपुर में CM नहीं बदलेगी भाजपा, प्रमोद सावंत और बिरेन सिंह ही संभालेंगे कमान
गोवा और मणिपुर में CM नहीं बदलेगी भाजपा, प्रमोद सावंत और बिरेन सिंह ही संभालेंगे कमान
Share:

नई दिल्ली: गोवा और मणिपुर में CM पद को लेकर तस्वीर स्पष्ट हो गई है। खबर है कि प्रमोद सावंत और एन बीरेन सिंह ही अपने-अपने राज्य के मुख्यमंत्री होंगे। होली के बाद उनका शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। 40 सीटों वाले गोवा में भाजपा ने 20 सीटों पर जीत के साथ ही सत्ता में बने रहने में सफलता प्राप्त की है। वहीं, मणिपुर में भाजपा के खाते में 32 सीटें आईं। राज्य के दोनों प्रमुख नेता दिल्ली पहुंचकर पार्टी हाई कमान से मुलाकात कर चुके हैं।

मंगलवार को प्रमोद सावंत ने बताया था कि वे राज्य में अगले कदम को लेकर केंद्रीय नेतृत्व से मिलने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि, 'मैं यहां केंद्रीय नेतृत्व से मिलने और राज्य में आगे की प्रक्रिया पर बातचीत करने के लिए आया हूं।' सावंत ने इससे पहले कहा था कि भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक की उपस्थिति में विधायक दल के नेता के चुनाव के बाद सरकार का गठन किया जाएगा।

भाजपा के संसदीय बोर्ड ने केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को गोवा का केंद्रीय पर्यवेक्षक बनाया है। वहीं, एक और मंत्री एल मुरुगन को उप पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। विधानसभा चुनाव 2022 को भाजपा की जीत के बाद प्रमोद सावंत ने नई सरकार के गठन के लिए 12 मार्च को गवर्नर पीएस श्रीधरन पिल्लई को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

'सोनिया गांधी के आशीर्वाद से मंत्री बने थे कपिल सिब्बल..', अशोक गहलोत ने किया गाँधी परिवार का बचाव

कांग्रेस का लोकतंत्र: गांधी परिवार पर कुछ न बोलो, बोलोगे तो 'कपिल सिब्बल' जैसा हाल होगा

गांधी परिवार पर कपिल सिब्बल ने बोला हमला तो भड़क गए अधीर रंजन, पहचानने से कर दिया इंकार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -