'अन्ना हजारे के आंदोलन को धोखा देकर हुआ है AAP का जन्म..', अनिल विज का हमला
'अन्ना हजारे के आंदोलन को धोखा देकर हुआ है AAP का जन्म..', अनिल विज का हमला
Share:

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री और दिग्गज भाजपा नेता अनिल विज ने अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता वाली आम आदमी पार्टी (AAP) पर हमला बोला है। अनिल विज का यह बयान ऐसे वक़्त में आया है जब पंजाब में AAP नेता भगवंत मान ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। विज ने कहा है कि AAP का जन्म ही अन्ना हजारे के आंदोलन को धोखा देकर हुआ है।

हरियाणा के गृह मंत्री ने आगे कहा कि AAP का जन्म दिल्ली में अन्ना हजारे के आंदोलन के दौरान किए गए धोखे से हुआ है। पंजाब की जनता ने उन्हें चुना है, देखते हैं कि वे आने वाले वर्षों में अपने वादों को पूरा करने में सफल होते हैं या नाकाम रहते हैं। बता दें कि AAP ने पंजाब विधानसभा चुनाव में राज्य की 117 सीटों में से 92 सीटों पर जीत दर्ज की है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद, विज ने आप पर तंज कसते हुए कहा था कि पार्टी को दिल्ली की सड़कों पर शराब बेचने की कला में महारत प्राप्त है और पंजाब के लोगों ने इसकी प्रशंसा की है क्योंकि राज्य में नशीली दवाओं का एक बड़ा व्यापार है। विज ने कहा था, 'इससे ​​पंजाब में हालात और बदतर होंगे।'

बता दें कि अरविंद केजरीवाल और अन्य लोगों के साथ अन्ना हजारे ने 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) आंदोलन चलाया था। बाद में नवंबर 2012 में, केजरीवाल और उनके साथियों ने मिलकर एक पार्टी का गठन किया, जिसे आम आदमी पार्टी नाम दिया गया। इसके बाद पार्टी ने सबसे पहले दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की थी।

गोवा और मणिपुर में CM नहीं बदलेगी भाजपा, प्रमोद सावंत और बिरेन सिंह ही संभालेंगे कमान

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री शंकरराव कोल्हे का निधन, फडणवीस और शरद पवार ने जताया दुःख

'राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकजुट हों विपक्षी दल..', ममता बनर्जी की अपील

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -