'ममता बनर्जी को दाऊद इब्राहिम जैसे गद्दार लोग पसंद हैं..', बंगाल सीएम पर क्यों भड़के निशिकांत दुबे ?
'ममता बनर्जी को दाऊद इब्राहिम जैसे गद्दार लोग पसंद हैं..', बंगाल सीएम पर क्यों भड़के निशिकांत दुबे ?
Share:

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को दाऊद इब्राहिम जैसे लोग पसंद हैं, जो गद्दार हैं। दरअसल, ममता ने कथित कैश फॉर क्वेरी घोटाले में पार्टी सांसद महुआ मोइत्रा का समर्थन किया था। दुबे ने कहा कि अगर दाऊद इब्राहिम यूपी के आजमगढ़ से लड़ता है, तो वह जीतेगा और "अगर ममता जी की थ्योरी सही है, तो इसका मतलब है कि दाऊद इब्राहिम गद्दार नहीं है।"

उनकी टिप्पणी तब आई जब सीएम ममता ने गुरुवार को पहली बार महुआ मोइत्रा पर कैश-फॉर-क्वेरी के आरोप पर बात की और कहा कि इससे अगले साल चुनाव में टीएमसी सांसद को मदद मिलेगी। ममता ने कहा था कि, "उनकी (भाजपा) योजना महुआ मोइत्रा को (लोकसभा से) हटाने की है। इससे उन्हें चुनाव से पहले और अधिक लोकप्रिय होने में मदद मिलेगी। वह जो (संसद) अंदर बोलती थीं, अब वह बाहर बोलेंगी।" 

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि, ''अगर दाऊद इब्राहिम भी उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ से चुनाव लड़ता है, तो मुझे लगता है कि 99% संभावना है कि वह चुनाव जीतेगा। इसलिए, अगर ममता जी की थ्योरी सही है, तो इसका मतलब है कि दाऊद इब्राहिम गद्दार नहीं है। उसने (महुआ मोइत्रा) सिर्फ दर्शन हीरानंदानी को लॉगिन क्रेडेंशियल नहीं दिया था। इसे कई जगहों से लॉग इन किया गया था- दिल्ली, बेंगलुरु, सैन फ्रांसिस्को से। यह एक बड़ी साजिश है... यह इतिहास है INDI गठबंधन का कहना है कि उन्हें दाऊद इब्राहिम जैसे भ्रष्ट, देशद्रोही व्यक्ति पसंद हैं।'' बता दें कि निशिकांत दुबे ने ही मोइत्रा के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत दर्ज कराई थी।

जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस में दो फाड़, जानिए किस बात पर मची है रार ?

'यह मेरा चौथा मर्डर...', दिल्ली में नाबालिग लड़के का क़त्ल कर बोला 16 वर्षीय हत्यारा, गिरफ्तारी के समय खा रहा था बिरयानी

मनी लॉन्डरिंग मामले सत्येंद्र जैन की जमानत फिर बढ़ी, अब 4 दिसंबर को सुनवाई करेगी सुप्रीम कोर्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -