त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा को बहुमत, नई पार्टी TMP से भी पीछे कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन
त्रिपुरा के रुझानों में भाजपा को बहुमत, नई पार्टी TMP से भी पीछे कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन
Share:

अगरतला: त्रिपुरा विधानसभा चुनाव 2023 के लिए हुए मतदान की गणना आज यानि गुरुवार (2 मार्च) सुबह 8 बजे से आरंभ हो चुकी है। दोपहर तक यह स्पष्ट हो जाएगा कि राज्य में फिर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बीजेपी के सिर सेहरा सजेगा या एक बार फिर से सूबे में वामपंथी दलों का राज लौट आएगा। 

त्रिपुरा में इस बार मुकाबला भाजपा-इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा बनाम सीपीआई (एम)-कांग्रेस पार्टी गठबंधन के बीच हो रहा है। काफी समय तक एक-दूसरे के धुर विरोधी रहे सीपीआई (एम) और कांग्रेस इस बार एक साथ चुनावी मैदान में उतरे थे। यहाँ तक कि, CPIM पर तो कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं की हत्या करने तक का आरोप है, लेकिन चुनावी दंगल के लिए कांग्रेस ने पुरानी दुश्मनी भूलकर लेफ्ट से हाथ मिला लिया है। 

वहीं, त्रिपुरा में पहली बार चुनाव लड़ रही टिपरा मोथा पार्टी (TMP) के प्रदर्शन पर भी सभी की नज़रें होंगी। माना जा रहा है कि टिपरा मोथा आदिवासी बाहुल्य इलाकों में जबरदस्त प्रदर्शन कर सकती है। बता दें कि, त्रिपुरा विधानसभा की 60 विधानसभा सीट के लिए 16 फरवरी को वोट डाले गए थे। इस दौरान कुल 23.13 लाख वोटर्स में से 89.90 फीसद लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।

नागालैंड-त्रिपुरा में भाजपा को बढ़त, मेघालय में कांटे की टक्कर

अनुपमा और मिथुन ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपने नाम किया खिताब

अनुपमा ने आकर्षी को दी करारी मात, महिला एकल चैंपियन का खिताब किया अपने नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -