दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पास हुई बड़ी रेल दुर्घटना, बेपटरी हुए मालगाड़ी के 8 कंटेनर
दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के पास हुई बड़ी रेल दुर्घटना, बेपटरी हुए मालगाड़ी के 8 कंटेनर
Share:

लखनऊ: देश के सबसे बड़े राज्य यूपी में बुधवार (17 नवंबर 2021) को दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के समय बड़ी दुर्घटना हो गई। दरअसल, यहां मालगाड़ी के 8 कंटेनर पलट गए। कहा जा रहा है कि ये दुर्घटना दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन प्रयागराज डाउन ट्रैक पर हुआ है। मालगाड़ी प्रयागराज से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की ओर जा रही थी।

वही दुर्घटना के बारे में ईस्ट सेंट्रल रेलवे (ECR) के CPRO राजेश कुमार ने कहा, कि यह दुर्घटना आज प्रातः 6 बजकर 40 मिनट पर हुई है। दुर्घटना की जानकारी प्राप्त होते ही पूर्व-मध्य रेलवे की तरफ से रूट को फिर से बहाल करने की दिशा में काम चल रहा है। फिलहाल इस रास्ते पर रेल सेवाएं बाधित हैं। इस रूट से निकलने वाली ट्रेन को फिलहाल डायवर्ट किया जा रहा है।

वही दूसरी तरफ राज्य के मेरठ में कोरोना के 3808 सैंपल की जांच में मंगलवार को कोई संक्रमित मरीज नहीं मिला है। इसके अतिरिक्त अमेरिका जाने वाले परिवार के नमूनों की जांच में भी कोई संक्रमित नहीं मिला है। अब जिले में दो सक्रीय मरीज हैं। इनमें से एक का घर और एक का हॉस्पिटल में उपचार चल रहा है। मंडलीय सर्विलांस अफसर डॉ. अशोक तालियान ने बताया कि शादी कार्यक्रम का सीजन चल रहा है। ऐसे में देखा जा रहा है कि कार्यक्रम में भीड़ पहुंच रही है, किन्तु कोरोना नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।

तैमूर को लेकर पिता सैफ अली खान ने किया हैरतअंगेज खुलासा, कहा- वो गंदा आदमी...

आज से लागू की गई नई आबकारी नीति

आज से दिल्ली में बंद रहेंगे 50 प्रतिशत स्कूल और कॉलेज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -