दिल्ली में हुआ बड़ा हादसा, पेंट फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 11 लोगों की मौत
दिल्ली में हुआ बड़ा हादसा, पेंट फैक्ट्री में लगी भयंकर आग, 11 लोगों की मौत
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आग लगने की घटना सामने आई है। दिल्ली में अलीपुर की पेंट फैक्ट्री में आग लग गई थी। प्राप्त खबर के अनुसार, यहां 11 लोगों की झुलसने से मौत हो गई तथा 4 लोग चोटिल हो गए। दमकल के 22 वाहनों ने आग पर नियंत्रण पाया है। अधिकतर मृतक लोगों को पहचान पाना मुश्किल है। उनके शरीर पूरी तरह जल चुके हैं। मृतक फैक्ट्री के ही लेबर बताए जा रहे हैं। जिस समय आग लगी उस वक़्त वे आग को बुझाने में लगे थे। 

इसी के चलते पेंट बनाने वाले केमिकल का ड्रम विस्फोट कर गया। फैक्ट्री में लगी भीषण आग की घटना में बताया जा रहा है कि मरने वालों का आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। फैक्ट्री के अंदर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि दिल्ली का अलीपुर घनी आबादी वाला क्षेत्र है। इसी भीड़ भरे क्षेत्र में पेंट फैक्ट्री चल रही थी। बृहस्पतिवार शाम यहां आग भड़क गई और केमिकल की वजह से आग बढ़ती और फैलती चली गई। इसकी वजह से फैक्ट्री में उपस्थित लोग जल गए।

वही पहले तीन लोगों की मौत की खबर आई थी, मगर देर रात सामने आए अपडेट में पता चला कि 11 लोगों की झुलसने मौत हुई है। आग लगने की वजह से क्षेत्र में हाहाकार की स्थिति बन गई। खबर प्राप्त होने पर दमकल के 22 वाहन मौके पर पहुंचे तथा आग पर काबू पाया। देर रात तक झुलसे हुए लोगों की पहचान नहीं हो सकी थी। आग में जले कुछ लोगों को हॉस्पिटल ले जाया गया। कुछ की मौके पर ही मौत हो गई। आग कैसे लगी, अभी इस बारे में कोई खबर सामने नहीं आई है। 

6 महीने बाद रोहित शर्मा के बल्ले से निकला अर्धशतक, लड़खड़ाने के बड़ा संभला भारत

कतर के प्रधानमंत्री से पीएम मोदी ने की मुलाकात, व्यापार, निवेश, ऊर्जा सहित विभिन्न मुद्दों पर हुई बात

'T20 वर्ल्ड कप तक भारत के मुख्य कोच बने रहेंगे राहुल द्रविड़..', BCCI ने कर दिया ऐलान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -