महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस को धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में केस दर्ज
महाराष्ट्र सीएम देवेंद्र फडणवीस को धमकी भरा पत्र भेजने के मामले में केस दर्ज
Share:

मुंबईः महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उनके नाम से एक खत के माध्यम से दी गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने के बाद जांच में जुट गई है। मुंबई पुलिस के पीआरओ प्रणय अशोक ने कहा कि मुख्यमंत्री सचिवालय को 15 अक्टूबर को एक धमकी भरा पत्र मिला था। प्रणय अशोक ने कहा कि 15 अक्टूबर को मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री सचिवालय को एक पत्र मिला था जिसमें एक व्यक्ति ने सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी महाराष्ट्र के नांदेड़ का रहने वाला है और मामले में आगे की जांच चल रही है। महाराष्ट्र में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रही है। मतों की गणना 24 अक्टूबर को होगी। महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं। इस बार भी मुख्य मुकाबला भाजपा- शिवसेना गठबंधन और कांग्रेस-एनसीपी के बीच है।

शिवसेना के साथ हुए गठबंधन के बाद भाजपा जहां राज्य में 150 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, वहीं शिवसेना ने 124 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। चुनाव पूर्व हुए सर्वे में भले ही भाजपा गठबंधन की बंपर जीत दर्शाई जा रही हो, लेकिन महाराष्ट्र के चुनावों में क्षेत्रीय मुद्दों का बोलबाला रहने की उम्मीद है। सूखा और पीएमसी बैंक घोटाले जैसे मुद्दे कई सीटों पर पूरी तरह से तस्वीर बदल सकते हैं।

चुनावः अमित शाह ने लोगों से की मतदान की अपील

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी, बबिता और सोनाली फोगाट ने डाला वोट

राम माधव ने कहा, शांति के लिए कुछ नेताओं का जेल में रहना जरूरी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -