सौतेली माँ ने 10 वर्षीय बच्चे का प्राइवेट पार्ट जलाया, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
सौतेली माँ ने 10 वर्षीय बच्चे का प्राइवेट पार्ट जलाया, पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज
Share:

नासिक: महाराष्ट्र के नासिक से मां की ममता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। नासिक में एक सौतेली मां ने अपने दस वर्षीय सौतेले बेटे का प्राइवेट पार्ट जला दिया। बता दें कि ये बच्चा दिव्यांग है और बच्चे का कसूर बस ये था कि उसने खेल-खेल में अपने छोटे सौतेले भाई बिस्तर से नीचे गिरा दिया था। यह मामला नासिक के डिंडोरी तालुका के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। हालांकि आरोपी महिला को उसके पति की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अरेस्ट कर लिया गया है। दरअसल, महिला का सौतेला दस साल का बच्चा और उसका डेढ़ साल का सौतेला भाई बिस्तर पर खेल रहे थे। खेल-खेल में सौतेले भाई ने छोटे भाई को बेड से धक्का दे दिया और जिससे वह नीचे गिर गया।

इस घटना के बाद सौतेली मां को इतना गुस्सा आया कि उसने सौतेले बेटे की जमकर पिटाई की, यहां तक कि उसका प्राइवेट पार्ट तक जला दिया। इसके बाद जब महिला का पति घर लौटा, तो उसे इस घटना के बारे में पता चला। सूचना मिलते ही पति ने अपने बेटे को अस्पताल में एडमिट कराया, जहां उसका उपचार अभी भी जारी है। अतिरिक्त सिविल सर्जन किशोर ने कहा कि पीड़ित का प्राइवेट पार्ट का 20 फीसदी जल गया है, किन्तु अभी बच्चे की हालत स्थिर है। 

बता दें कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 326 और 324 के तहत केस दर्ज किया गया है। इसके अलावा महिला के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत भी मामला दर्ज हुआ है। बता दें कि आरोपी महिला पहले सौतेले बच्चे की मामी थी, किन्तु बच्चे के पिता ने बच्चे की सगी मां को तलाक दे दिया और बच्चे की मामी के साथ ब्याह रचा लिया। जिसके बाद बच्चे की मामी, बच्चे की सौतेली मां बन गई।

आँख फोड़ी, बेरहमी से मारकर पेड़ से लटकाया, झारखंड में भाजपा नेता की 16 वर्षीय बेटी की हत्या

सोने की तस्करी: दुबई से आने के बाद NIA ने किया केरल के व्यक्ति को गिरफ्तार

10 से 13 साल के 5 नाबालिगों ने किया दस वर्षीय बच्ची का सामूहिक बलात्कार, वीडियो बनाकर किया वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -