आँख फोड़ी, बेरहमी से मारकर पेड़ से लटकाया, झारखंड में भाजपा नेता की 16 वर्षीय बेटी की हत्या
आँख फोड़ी, बेरहमी से मारकर पेड़ से लटकाया, झारखंड में भाजपा नेता की 16 वर्षीय बेटी की हत्या
Share:

रांची: झारखंड के पलामू जिले के लालमाटी जंगल में बुधवार को 16 साल की एक लड़की का शव पेड़ से लटका पाया गया। पनकी थाना क्षेत्र के बुधबार गाँव की निवासी नाबालिग लड़की पंकी मंडल के भाजपा पदाधिकारी की बेटी और कक्षा 10वीं की स्टूडेंट थी। पुलिस ने बताया कि उनका क़त्ल करने से पहले आरोपियों ने उनकी दाईं आँख को फोड़ दिया और उनके शव को पेड़ से लटका दिया। बुधवार की शाम को उनके शव का स्थानीय श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया गया। वह भाजपा नेता के पाँच बच्चों में से सबसे बड़ी थीं।

प्रारंभिक जाँच में पुलिस को मौके से एक मोबाइल फोन मिला है। मोबाइल फोन के कॉल रिकॉर्ड के आधार पर 23 वर्षीय आरोपित प्रदीप कुमार सिंह धनुक को अरेस्ट किया गया है। धनुक विवाहित है। पुलिस के अनुसार, इस अपराध में उसके साथ कई और भी मिले हो सकते हैं। मृतक लड़की के परिवार ने बताया है कि वह 7 जून 2021 की सुबह 10 बजे घर से निकली थीं, मगर वापस नहीं आई। पंकी पुलिस स्टेशन के एसआई अशोक कुमार ने बताया है कि पीड़ित परिवार ने मंगलवार (8 जून, 2021) को लड़की के लापता होने की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने उनकी खोजबीन शुरू की तो बुधवार गाँव के पास के जंगल में पेड़ से लटका हुआ उनका शव मिला।

लड़की की दाईं आँख बाहर निकली हुई थी। पुलिस अधिकारियों ने आशंका जताई है कि उनकी हत्या करने से पहले हत्यारों ने बड़ी ही निर्दयता से उन्हें मारा होगा और उसके बाद उनके शव को ख़ुदकुशी दिखाने के लिए पेड़ से लटका दिया होगा। लड़की के परिजनों ने उनके साथ दुष्कर्म किए जाने का भी आरोप लगाया है।

सोने की तस्करी: दुबई से आने के बाद NIA ने किया केरल के व्यक्ति को गिरफ्तार

10 से 13 साल के 5 नाबालिगों ने किया दस वर्षीय बच्ची का सामूहिक बलात्कार, वीडियो बनाकर किया वायरल

MP: पुलिस के हत्थे चढ़ा लुटेरी दुल्हनों का गैंग, 4 लड़कियों समेत 6 लोग गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -