दुर्योधन की खिल्ली उड़ाने को लेकर शकुनी ने द्रौपदी के लिए बनाया ऐसा प्लान
दुर्योधन की खिल्ली उड़ाने को लेकर शकुनी ने द्रौपदी के लिए बनाया ऐसा प्लान
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल महाभारत (Mahabharat) के बीते एपिसोड में आपने देखा कि भरी सभा में बार-बार कृष्ण की निंदा करने के चलते यशोदा नंदन अपनी बुआ के बेटे शिशुपाल को मार गिराते हैं। इसके बाद युधिष्ठिर के राज्याभिषेक की सारी रस्में निभाई जाती है। वहीं, शाम को वक्त प्रसारित एपिसोड में इसके आगे की कहानी में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले हैं।वहीं जिनकी वजह से महाभारत के युद्ध की संभावनाएं बनती है। एपिसोड की शुरुआत में ही कर्ण उठकर चला जाता है। वह पांडव और कौरवों को एक साथ देखकर दुखी होता है। क्योंकि कर्ण को उम्मीद होती है कि उसकी मां कुंति सबको अपने और उसके बारे में बता देगी। परन्तु  ऐसा नहीं होताइस बीच शकुनी आकर कर्ण के कान भरने की कोशिश करता है। तो वहीं, दुर्योधन भी कर्ण के पास पहुंच जाता है। 

इसके बाद शकुनी पांडवों के खिलाफ अपनी अगली चाल का खुलासा करता है। शकुनी के मुंह से निकलते जहरों के बाण देखकर कर्ण वहां से चला जाता है। कहानी में आगे कृष्ण इंद्रप्रस्थ से विदा होते हैं। राजसूर्य यज्ञ खत्म होने के बाद कृष्ण के साथ-साथ बाकी मेहमान भी अपने राज्यों की तरफ निकल पड़ते हैं। दूसरी तरफ शकुनी दुर्योधन को समझाता है कि वह केवल कृष्ण के जाने का इंतजार कर रहा है। शकुनी का बातें सुनकर दुर्योधन अपने मामा का मजाक उड़ाने लग जाता है | दुर्योधन को तालाब में गिरा देखकर द्रौपदी जोर-जोर से हंसने लग जाती है। इसके बाद वो कहती है 'अंधे का बेटा तो अंधा ही होता है।' 

आपकी जानकारी के लिए बता दें की  द्रौपदी की ये बात सुनकर दुर्योधन का खून खौल जाता है और वह द्रौपदी से बदला लेने के लिए आतुर होने लगता है। इस बीच कर्ण दुर्योधन को पांडवों से लड़ाई करने की सलाह देता है। लेकिन शकुनी अपने खूंखार इरादे दुर्योधन को बताता है। दुर्योधन की बातें सुनकर शकुनी उसे इंद्रप्रस्थ घूमने की सलाह देता है। मामा की इस बात को मानकर दुर्योधन इंद्रप्रस्थ के राजमहल को देखने के लिए निकल पड़ता है। दुर्योधन महल की चकाचौंध देखकर काफी हैरान रह जाता है। महल में लगी पेंटिंग और फर्श की कलाकारी देखकर दुर्योधन दुविधा में पड़ जाता है। इस कश्मकश में पड़कर दुर्योधन पानी के तालाब में गिर जाता है जो दूर से देखने में फर्श जैसी दिखाई दे रही होती है।

असीम रियाज बने रैपर तो फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

पत्रकार बनना चाहती थीं सुरेखा सीकरी, ऐसे बनी अदाकारा

रामायण की सीता ने अटल बिहारी वाजपेयी के साथ शेयर की पुरानी तस्वीर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -