श्रीकृष्ण बने अर्जुन के सारथी, दुर्योधन को मिली नारायणी सेना
श्रीकृष्ण बने अर्जुन के सारथी, दुर्योधन को मिली नारायणी सेना
Share:

टीवी के जाने माने सीरियल महाभारत (Mahabharat)की अब तक की कहानी में आपने देखा है कि दुर्योधन से डरे धृतराष्ट्र पांडवों को हस्तिनापुर वापस करने से इंकार कर देते हैं और संजय को दूत बनाकर पांडवों के पास भेज देते हैं। वहीं कौरवों के इस फैसले को जानकर युधिष्ठिर और बाकी लोग गुस्सा हो जाते हैं और युद्ध करने की चातावनी देते हैं। वहीं आज सुबह के एपिसोड में संजय हस्तिनापुर आकर धृतराष्ट्र को समझाते हैं और पांडवों को राज्य वापस देने की बात करते हैं। पांडवों के मुंह से युद्ध की बात सुनकर धृतराष्ट्र घबरा जाता है।इसके साथ ही  जिसके बाद उसकी रातों की नींद उड़ जाती है।अगले दिन संजय राज दरबार में सबके सामने पांडवों की चेतावनी के बारे में घोषणा करते हैं। ये बात सुनकर दुर्योधन और कर्ण अपनी नाराजगी जाहिर करते हैं। 

पांडवों के खिलाफ कड़वी बातें सुनकर भीष्म पितामह दुर्योधन को चुप रहने के लिए कहते हैं और कर्ण को राजसभा से चले जाने के लिए कहते हैं। अपनी बेज्जती होने के बाद कर्ण राजमहल से चला जाता है।दुर्योधन के एतराज के बाद भी भीष्म पितामह पांडवों को उनका राज्य वापस करने की सलाह देते हैं लेकिन धृतराष्ट्र पांडवों का हक देने से मना कर देते हैं। वहीं जिसके बाद दुर्योधन युद्ध की बात करता है। राज्य सभा खत्म होते ही शकुनी दुर्योधन को कृष्ण से मदद मागने के लिए कहता है और बताता है कि, द्वारिका की नारायणी सेना को दुनिया में कोई भी नहीं हरा सकता है। वहीं शकुनी की बात मानकर दुर्योधन फटाफट कृष्ण से मिलने निकल जाता है।महल में कृष्ण को सोता देखकर दुर्योधन उनके सिरहाने पर बैठ जाता है।

 इसी बीच अर्जुन भी वहां आ जाते हैं। कृष्ण को गहरी नींद में देखकर अर्जुन उनके पैरों के पास जाकर खड़े हो जाते हैं। जैसे ही कृष्ण की आंख खुलती है वैसे ही उनको अर्जुन खड़े दिखाई देते हैं। कृष्ण को अर्जुन का स्वागत करते देखकर दुर्योधन गुस्से से लाल पीला हो जाता है। वह कृष्ण से कहता है कि वह अर्जुन से पहले आया है।दुर्योधन की बात अनसुनी करके कृष्ण अर्जुन से आने की वजह पूछते हैं।वहीं ऐसे में अर्जुन युद्ध के लिए कृष्ण को अपना सारथी बनाने की बात कहते हैं। ये बात सुनते ही दुर्योधन कृष्ण से नारायणी सेना मांग लेता है। दुर्योधन को नायारणी सेना देकर कृष्ण अर्जुन का सारथी बनने के लिए हामी भर देते हैं।

टीवी के लक्ष्मण ने किया मशहूर एक्ट्रेस संग अंडरवाटर रोमांस

Tik Tok वीडियो में नजर फेम मोनालिसा ने दिखाया अपना खास अंदाज

धूमधाम से मनाया अनुषा दांडेकर ने अपनी डॉगी का बर्थडे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -