MP सरकार आयोजित करेगी रामायण पर प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा खास तोहफा
MP सरकार आयोजित करेगी रामायण पर प्रतियोगिता, विजेताओं को मिलेगा खास तोहफा
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार रामायण पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित करने जा रही है। जी हाँ और इसके विजेताओं को उत्तर प्रदेश के अयोध्या की हवाई यात्रा करने का अवसर मिलेगा। आप सभी जानते ही हैं कि भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में भव्य मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है। ऐसे में जो भी इस प्रतियोगिता को जीतेगा उसे अयोध्या की हवाई यात्रा करने का अवसर मिलेगा। मिली जानकारी के तहत प्रदेश की पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर की तरफ से बीते रविवार को एक आधिकारिक बयान जारी किया गया है।'

इसमें कहा गया कि रामायण पर अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। आगे उन्होंने कहा, 'इस प्रतियोगिता के विजेताओं को हवाई जहाज से अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी।' बीते रविवार को उषा ठाकुर ने इंदौर जिले के महू में डॉ. बी.आर आम्बेडकर सामाजिक विज्ञान विश्वविद्यालय, के "प्रस्फुटन" कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए कहा, 'संस्कृति विभाग द्वारा रामायण के अयोध्या कांड पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हर जिले से आठ लोगों का चयन किया जाएगा। इनमें चार विद्यार्थी और चार सामान्य लोग शामिल रहेंगे।' इस दौरान उन्होंने रामायण के पात्र और भगवान राम की परम भक्त, शबरी पर एक चित्र प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

वहीं इस अवसर पर रामायण पर प्रवचन देने वाली विद्वान मंदाकिनी रामकिंकर और अन्य प्रमुख नागरिक भी मौजूद थे। आप सभी को हम यह भी बता दें कि बीते महीने प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने कॉलेजों और विश्वविद्यालय में स्नातक पाठ्यक्रमों के कला संकाय के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को दर्शनशास्त्र के तहत एक वैकल्पिक विषय के रुप में महाकाव्य रामचरितमानस को पेश करने की घोषणा की थी।

सूर्य की किरणों से होगा रामलला का अभिषेक, अयोध्या राम मंदिर में की जा रही ये व्यवस्था

'फादर-चादर से दूर हो जाओ ये तुम्हें बर्बाद कर देंगे', हिन्दुओं को MP विधायक की सलाह

यूपी में 'रेल रोको आंदोलन' का सबसे अधिक असर, मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में किसानों ने ट्रेनें रोकीं

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -