मध्यप्रदेश चुनाव: विधानसभा चुनाव के दौरान होगी मालवा-निमाड़ में सबसे बड़ी जंग
मध्यप्रदेश चुनाव: विधानसभा चुनाव के दौरान होगी मालवा-निमाड़ में सबसे बड़ी जंग
Share:

भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 28 नवंबर को सभी 230 सीटों पर मतदान होगा। जिन सीटों पर सभी की नजरें रहेंगी, उनमें मालवा-निमाड़ की 66 सीटें भी शामिल हैं। वहीं बता दें कि यह क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। 2013 के चुनावों में भाजपा ने 66 में से 57 सीटों पर जीत दर्ज की थी और कांग्रेस महज 9 सीटों पर सिमट गई थी। हालांकि इस बार हालात कुछ अलग हैं। यही कारण है कि चुनाव प्रचार के दौरान दोनों दलों ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। जानिए मालवा-निमाड़ की सियासत से जुड़ी खास बातें - 

मध्यप्रदेश चुनाव :इन सीटों पर संभल कर करें वोट, एक ही नाम के कई प्रत्याशी डाल सकते हैं उलझन में

मालवा-निमाड़: 15 जिले, 66 सीटें, 2 संभाग 

1. इंदौर: इंदौर जिले में 9 विधानसभा सीटे हैं- इंदौर-1, इंदौर-2, इंदौर-3, इंदौर-4, इंदौर-5, महू, राऊ, सांवेर और देपालपुर। इंदौर संभाग भी है।

2. धार: धार जिले में कुल सात सीटें पड़ती हैं- धार, सरदारपुर, गंधवानी, कुक्षी, मनावर, धरमपुरी और बदनावर।

3. खरगोन: इस जिले में 6 सीटे हैं- खरगोन, भीकनगांव, बड़वाह, महेश्वर, भगवानपुरा और कसरावद।
4. खंडवा: खंडवा जिला 4 सीटों का प्रतिनिधित्व करता है- खंडवा, मंधाता, पंधाना और हरसूद।

5. बुरहानपुर: इस जिले में दो सीटें नेपानगर और बुरहानपुर हैं।

6. बड़वानी: बड़वानी जिले में चार विधानसभा सीटे हैं - बड़वानी, सेंधवा, पानसेलम और राजपुर।

7. झाबुआ: झाबुआ जिले में तीन विधानसभा सीटे हैं- झाबुआ, थांदला और पेटलावद।

8. आलीराजपुर: इस जिले में आलीराजपुर और जोबट, दो विधानसभा सीटे हैं।

9. उज्जैन: उज्जैन जिले में सात विधानसभाए आती हैं- नागदा-खचरौद, महिदपुर, तराना, घट्टिया, उज्जैन उत्तर, उज्जैन दक्षिण और बड़नगर। उज्जैन इस क्षेत्र का दूुसरा संभाग है।
10. मंदसौर: इस जिले में चार सीटें हैं- मंदसौर, मल्हारगढ़, सुवासरा और गरोठ।

11. रतलाम: रतलाम जिला पांच विधानसभा सीटों से बनता हैं - रतलाम ग्रामीण, रतलाम शहर, सैलाना, जावरा और आलोट।

12. शाजापुर: इस जिले में शाजापुर समेत शुजालपुर और कालापीपल, कुल तीन विधानसभाएं हैं।

13. देवास: इस जिले में पांच सीटें आतीा हैं - सोनकच्छ, देवास, हाटपीपल्या, खातेगांव और बागली।
14. नीमच: नीमच जिले में तीन सीटें - मनासा, नीमच, जावद हैं

15 आगर: इस जिले में सुसनेर और आगर, दो सीटे हैं। 

सुनील अरोड़ा होंगे नए प्रमुख चुनाव आयुक्त, इन्ही के नेतृत्व में होगा लोकसभा चुनाव

ये हैं दिग्गज नेता: मालवा-निमाड़ में राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, भाजपा के दो सबसे बड़े नेता हैं। इनके अलावा पारस जैन, नंदकुमार सिंह चौहन, अर्चना चिटनिस, कुंवर विजय शाह, थावरचंद गहलोत, मनोहर ऊंटवाल और प्रेमचंद गुड्डू भी प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। वहीं कांतिलाल भूरिया, विजय लक्ष्मी साधो, शोभा ओझा और जीतू पटवारी की गिनती मालवा-निमाड़ के बड़े कांग्रेस नेताओं में होती है।

खबरें और भी 

मनमोहन सिंह ने दी पीएम मोदी को संयम बरतने की नसीहत

मप्र चुनाव 2018 : 'बसंती' को देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

राजस्थान चुनाव 2018 : पीएम का सोनिया पर वार, कहा-जब मैडम रिमोट कंट्रोल से दिल्ली चला रही थीं....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -