चंद्रग्रहण आज : जानिए, क्या होता हैं ब्लू-ब्लड? और कैसा दिखेगा आज का चाँद
चंद्रग्रहण आज : जानिए, क्या होता हैं ब्लू-ब्लड? और कैसा दिखेगा आज का चाँद
Share:

पूरे देश में 31 जनवरी 2018 को यानी आज चंद्रग्रहण लगने वाला हैं. आज चाँद प्रतिदिन की तुलना में बेहद ही ख़ास और काफी अलग नजर आएगा. आज लगने वाला चंद्र ग्रहण स्वयं में वाकई ख़ास हैं. चंद्रग्रहण पूरे देश में अलग-अलग समय पर दिखाई देगा. आज जब चाँद पर ग्रहण लगेगा तो चाँद तीन अलग अलग रंग में नजर आएगा. इस तरह का चंद्रग्रहण 35 साल पूर्व देखा गया था. चंद्रग्रहण शाम 5.18 मिनट पर शुरू होगा. जो कि, 1 घंटा 16 मिनट तक चलेगा. चंद्रग्रहण देखने से पूर्व हमें यह जानना बेहद आवश्यक हैं कि, सुपर ब्लू ब्लड मून' में 'ब्लडमून', 'ब्लूमून' क्या होता हैं? 

आज जब चंद्रग्रहण लगेगा तब ये तीन खगोलीय घटनाएं एक साथ घटेगी....
1. सुपरमून
2. ब्लू मून
3. ब्लड मून

यह है 'सुपर ब्लू ब्लड मून'...
यह एक खगोलीय घटना है. जब चंद्रग्रहण लगता हैं, तब ऐसी स्थिति में चाँद धरती के बेहद नजदीक होता हैं. चाँद साधारण दिनों की तुलना में चंद्रग्रहण वाले दिन 14 फीसदी अधिक चमकीला नजर आता हैं. 

यह होता हैं ब्लड मून...
जब चंद्र पर पूर्ण ग्रहण लगता हैं, तब चाँद रक्तिम (रक्त) की तरह लाल नजर आता हैं. ऐसी स्थिति में चाँद पूर्णतः धरती की आभा में छिप जाता है. इस घटना को ब्लड मून कहा जाता हैं.  

यह हैं सुपरब्लू मून...
चंद्रग्रहण के दौरान चाँद केवल लाल रंग का ही नजर नहीं आता हैं, बल्कि, चाँद हरे रंग में भी देखा जाता हैं. सूरज की किरणे धरती पर पड़ने के बाद जब वापस तारामंडल को लौटती हैं. तब ऐसी स्थिति में पृथ्वी के वातावरण में मौजूद कणों के कारण नीले, वायलेट रंग अपने आप फिल्टर हो जाते हैं. वेवलेंथ ज्यादा होने के कारण सिर्फ लाल और ऑरेंज कलर धरती के वातावरण से गुजरकर चांद के पास पहुंच पाता है. इसे सुपरब्लू मून कहा जाता हैं. 

भारत में किस जगह कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण

Super Blue Blood Moon : कुंवारे ना देखे आज का चाँद वर्ना होगा बुरा..

सुपर ब्लड ब्लू मून- आज तीन खासियत के साथ नजर आने वाला है चाँद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -