भारत में किस जगह कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण
भारत में किस जगह कितने बजे दिखेगा चंद्र ग्रहण
Share:

पूरे भारतवर्ष में आज यानि 31 जनवरी के शाम को चंद्र ग्रहण देखा जायेगा. अलग-अलग टाइम ज़ोन्स के हिसाब से यह चंद्र ग्रहण भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग समय पर देखा जा सकेगा. इस चंद्र ग्रहण देखने वाले लोगों को चाँद के तीन रंग दिखाई देखेंगे. इससे पहले यह चमत्कार 35 साल पहले दिखाई दिया था. माना जाता है कि चंद्र ग्रहण के दिन भगवान के दर्शन भी नहीं करने चाहिए. इसिलए भोर में ही सारे मंदिरों में पूजा पाठ कि प्रतिक्रिया करके भगवान को ढक दिया जाता है.

बता दें कि चद्र ग्रहण के साथ-साथ सूतक काल भी शुरू जो जाता है. आज 31 जनवरी के दिन यह सूतक काल सुबह 7 बजकर 7 मिनट पर शुरू होगा, वहीं रात में इसका समय 8 बजकर 41 मिनट पर खत्म होगा. चंद्र ग्रहण को लेकर लोगों में अलग-अलग मान्यताएं हैं. कई लोग इसे शुबहा मानते हैं, तो कई इसे अशुभ मानते हैं. एक ख़ास बात और है कि, आम दिनों के मुकाबले आज के दिन चाँद बड़ा दिखेगा.

भारतीय ज्योर्तिविज्ञान परिषद ने अपने सर्वे के हिसाब से यह अनुमान लगाया है कि पृथ्वी चाँद के ग्रहण वाले एरिया में करीब 4 बजकर 22 मिनट में एंट्री लेगी. भारतमें पूरा चंद्र ग्रहण शाम को 06:22 बजे शुरू होगा जोकि 07:38 बजे तक चलेगा.  वहीं अगर आधे चंद्र ग्रहण को देखना है तो उसका कालचक्र 08:41 बजे समाप्त हो जायेगा. इसी के साथ पृथ्वी कि छाया से चाँद 9:39 बजे पूरी तरह बाहर निकल जायेगा.

चाँद के उदय का समय-

कोलकाता में 5:17 बजे
दिल्ली में 6:04 बजे
चेन्नई में 6:04 बजे
मुंबई में 6:26 बजे

बॉलीवुड और हॉलीवुड से जुडी चटपटी और मज़ेदार खबरे, फ़िल्मी स्टार की जिन्दगी से जुडी बातें, आपकी पसंदीदा सेलेब्रिटी की फ़ोटो, विडियो और खबरे पढ़े न्यूज़ ट्रैक पर

Super Blue Blood Moon : कुंवारे ना देखे आज का चाँद वर्ना होगा बुरा..

सुपर ब्लड ब्लू मून- आज तीन खासियत के साथ नजर आने वाला है चाँद

31 जनवरी को है साल का प्रथम चन्द्र ग्रहण जानें इसकी कुछ ख़ास बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -