लखनऊ: रिटायर्ड IPS दिनेश शर्मा ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। दरअसल, यहाँ के गोमती नगर में रिटायर IPS अफसर डीके शर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से ख़ुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली है। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

साथ ही पुलिस ने हर एंगल से मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट बरमाद हुआ है। सुसाइड नोट में डिप्रेशन की बात लिखी है। ADCP पूर्वी सै अली अब्बास के अनुसार, दिनेश कुमार 1975 बैच के IPS अफसर थे। डीजी पद से सेवानिवृत्त हुए बीते काफी समय से दिनेश बीमार चल रहे थे। दो महीने से तबियत ज्यादा खराब हो गई थी। काफी उपचार कराने के बाद भी सेहत में सुधार नहीं हो रहा था।

बताया जा रहा है कि, इसी बात से तंग आकर मंगलवार सुबह दिनेश कुमार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने आप को गोली मार ली। फायरिंग की आवाज सुनकर पत्नी कमरे की तरफ दौड़ी। दिनेश खून से लथपथ पड़े हुए थे। जिन्हें अस्पताल ले जाने पर डाक्टरों ने मौत की पुष्टि कर दी। वहीं, हादसे के सूचना मिलने के बाद कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दिनेश कुमार के गोमतीनगर स्थित घर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

मणिपुर में नहीं रुक रही हिंसा, उग्रवादियों की गोलीबारी में BSF जवान शहीद, 2 सैनिक घायल

'अंधों में काना राजा' हैं नितीश कुमार, बात ऐसी करते हैं जैसे बिहार को अमेरिका बना दिया हो - PK का बड़ा हमला

'गाय क्यों नहीं काट सकते..', सिद्धारमैया सरकार में मंत्री वेंकटेश के बयान के विरोध में गायों को लेकर सड़कों पर उतरी भाजपा

- Sponsored Advert -

Most Popular

मुख्य समाचार

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -