भाजपा नेत्री जोनाली नाथ और कांग्रेस नेता हसनूर इस्लाम में था प्रेम संबंध, प्रेमी ने महिला की हत्या कर सड़क पर फेंका शव
भाजपा नेत्री जोनाली नाथ और कांग्रेस नेता हसनूर इस्लाम में था प्रेम संबंध, प्रेमी ने महिला की हत्या कर सड़क पर फेंका शव
Share:

गुवाहाटी: असम में भाजपा की महिला नेता जोनाली नाथ हत्याकांड में पुलिस ने कुछ हैरतअंगेज़ खुलासे किए हैं। सोमवार (12 जून, 2023) को पुलिस ने मृत भाजपा नेत्री के प्रेमी को अरेस्ट कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी का नाम हसनुर इस्लाम है, जिसने जोनाली नाथ की हत्या की बात स्वीकार कर ली है। फिर उसने ही शव को नेशनल हाईवे पर फेंक दिया था। घटना गोलपारा जिले की है। उसने बताया है कि वो बीते 2 वर्षों से जोनाली नाथ के साथ रिश्ते में था।

 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हसनुर इस्लाम गोलपारा के मटिया क्षेत्र में कांग्रेस का लीडर है। इससे पहले वो ‘ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन (AAMSU)’ का मेंबर हुआ करता था। CID ने अपनी जांच में पाया है कि आरोपित ने हाल ही में किसी अन्य महिला से निकाह किया था, जिससे जोनाली नाथ गुस्सा थीं। CID के इंस्पेक्टर जनरल देबराज उपाध्याय ने जानकारी दी है कि रविवार की रात हसनुर इस्लाम का जोनाली नाथ के साथ कार में ही विवाद हुआ था। जब जोनाली ने हसनुर की शादी को लेकर उससे सवाल किए, तो दोनों में कहासुनी हुई और  तब कांग्रेस नेता हसनूर आलम ने जोनाली के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया। हसनूर तब तक उसे मारता रहा, जब तक वो बेहोश नहीं हो गईं। 

अधिकारी के अनुसार, उस दिन शाम को जोनाली आरोपी से मिलने आई थीं। उसने कार में जोनाली को बिठाया और अंदर ही दोनों में झगड़ा होने लगा। डॉक्टरों का कहना है कि क़त्ल के लिए किसी धारदार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। जोनाली की हत्या के बाद हसनुर ने सालपरा में सड़क किनारे शव फेंक दिया था और मृतका का फोन भी स्विच ऑफ कर दिया था। पुलिस ने जाँच में पाया कि कार में पाया गया खून, जोनाली नाथ का ही था और कार का मालिक हसनुर इस्लाम ही है। जोनाली नाथ भी पहले से विवाहित थीं। परिवार ने बताया कि रविवार को वो शाम 4:30 बजे घर से रवाना हुई थीं। 7 बजे उनके पति ने उन्हें कई बार फोन किया, मगर संपर्क नहीं हो पाया। उनकी बड़ी बेटी ने भी उन्हें व्हाट्सएप्प पर मैसेज भेजा था। हसनुर ने शाम 7:13 बजे जोनाली का फोन स्विच ऑफ कर दिया था। हालाँकि, यौन प्रताड़ना के एंगल को पुलिस ने नकार दिया है।

दहेज़ में नहीं दी ब्रेज़ा कार, तो पति ने तीन तलाक देकर तोड़ लिया रिश्ता, 4 पर केस दर्ज

दृश्यम फिल्म देखकर शख्स ने दिया खौफनाक वारदात, मां के प्रेमी की हत्या कर काटा प्राइवेट पार्ट और फिर...

जीजा ने सरेआम साले पर बरसाई गोली, चौंकाने वाला है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -