'जिसे हम अपना दुश्मन कहते हैं, उनका कॉन्टेंट को देखिए...', इस एक्टर ने की पाकिस्तान की तारीफ
'जिसे हम अपना दुश्मन कहते हैं, उनका कॉन्टेंट को देखिए...', इस एक्टर ने की पाकिस्तान की तारीफ
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह ने टेलीविज़न एवं फिल्मों में भले ही कितना भी काम किया हो, मगर उन्हें 'क्राइम पेट्रोल' के होस्ट के रूप में एक विशेष पहचान मिली है। अपने करियर में सुशांत ने कई फिल्मों और टेलीविज़न शोज में काम किया है। वहीं, उनके बेहतरीन अभिनय को भी बहुत पसंद किया जाता है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनका एक इंटरव्यू वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक ओर सुशांत जहां भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री को लेकर चिंता व्यक्त की, वहीं, दूसरी ओर पाकिस्तानी सीरियल्स की प्रशंसा की।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by POP Diaries (@ipopdiaries)

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुशांत बोलते दिखाई दे रहे हैं, 'पड़ोसी देश, जिसे हम अपना दुश्मन बोलते हैं, उनका कॉन्टेंट को देखिए और फिर अपने कॉन्टेंट देखिए। हम ऐसे क्यों हैं? क्यों हम शिकायत करने वाले लोगों को विक्टम बना देते हैं? क्या यह संदेश हम दुनिया को देना चाहते हैं? क्या वह ये बोल रहे हैं कि हमारे खिलाफ आवाज मत उठाओ, हम बदलना नहीं चाहते हैं। क्या ऐसा है। या तो इसे सहो या तो जाओ।' सुशांत ने इंडियन शो के निर्माता एवं प्रोड्यूसर्स के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए टेलीविज़न इंडस्ट्री में परिवर्तन पर जोर दिया है।  

सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अधिकतर लोगों ने उनकी इस बात पर सहमति व्यक्त की है। सुशांत के इस वीडियो पर कमेंट कर एक शख्स ने लिखा, 'वाकई, हमारे सीरियल बकवास हो चुके हैं, वही घिसी-पिटी कहानी को खींचते रहते हैं।' एक दूसरे शख्स ने लिखा, 'पाकिस्तान के बारे में यही बात सही है। वे कम से कम अपनी महिलाओं से अंग प्रदर्शन तो नहीं करवाते। उनके सीरियल बेहद साधारण, खूबसूरत एवं तहजीब वाले होते हैं।' एक ने लिखा, 'यदि आवाज उठाओगे तो काम नहीं मिलेगा।' इस प्रकार के कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।

झारखंड में चंपई सोरेन ने जीता फ्लोर टेस्ट, पक्ष में पड़े 47 वोट

'पैगाम-ए-मोहब्बत है..', पीएम मोदी से मिलने पहुंचे सभी धर्मों के धर्मगुरु, बोले- हमारा भारत एक है...

राजस्थान में पिता ने 10 साल के बेटे को तालाब में डुबोकर मारा, फिर की आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -