'मेरी जवानी देख लो..', चुनाव प्रचार करते हुए ऐसा क्यों बोले दिग्विजय सिंह ?
'मेरी जवानी देख लो..', चुनाव प्रचार करते हुए ऐसा क्यों बोले दिग्विजय सिंह ?
Share:

राजगढ़: मध्य प्रदेश की राजगढ़ सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे दिग्विजय सिंह का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिग्विजय सिंह अपने आप को जवान बता रहे हैं। दिग्विजय ने नरसिंहगढ़ के अंतर्गत आने वाले गुराड़िया गांव में जनचर्चा के दौरान ये बात कही। उन्होंने कहा कि, राजगढ़ सीट से चुनाव लड़ने को कहा गया है। चुनाव लड़ना है तो सभी के बीच पहुंचना आवश्यक है, इसलिए वादा निभाओ पदयात्रा निकालकर सभी से मिल रहा हूं। पदयात्रा का दूसरा कारण है कि भाजपा जो बार बार कहती है कि बूढ़े को टिकट दे दिया, तो मैंने कहा कि चलो मेरी जवानी देख लो। इसलिए पदयात्रा आरंभ कर दी। 

दिग्गी राजा के नाम से मशहूर पूर्व सीएम ने कहा कि ने जनता के बीच पहुंचकर सवाल किया कि भाजपा मोदी के नाम पर वोट मांग रही है। क्या स्थानीय समस्याओं को निपटाने के लिए मोदी को बताओगे या हमें बताओगे। किसानों गरीबों के लिए हम लड़ेंगे। कांग्रेस नेता, जब बयान दे रहे थे, तभी एक समर्थक ने कहा कि राजा साहब के पास क्या कमी है, मगर फिर भी हमारी लड़ाई लड़ रहे हैं। राजा साहब के लिए जान की बाजी लगा देंगे।

इस पर ने शाबाशी देते हुए मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि जो मैं कहना चाहता था, वो आपने कह दिया। दिग्विजय सिंह के लिए उनके पुत्र जयवर्द्धन सिंह और पोते सहस्त्रजय सिंह भी उनके साथ पदयात्रा में शामिल हैं। ये पदयात्रा गांव गांव जाकर कांग्रेस के लिए वोट मांग रही हैं। लोगों के बीच पहुंचकर जयवर्द्धन सिंह कह रहे हैं, ''अबकी बार राजा साहब चुनाव लड़ रहे हैं, ध्यान रखना।" दिग्विजय की तीन पीढ़ी एक साथ जनता के पहुंचकर चुनाव प्रचार कर रही है।  

5 लड़कों ने मिलकर Amazon को लगाया 1.5 करोड़ रुपये का चूना, जानिए पूरा मामला

आधी रात को प्रेमिका के बेडरूम में घुसा प्रेमी, अचानक आ गए परिजन और फिर...

RLD के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले शाहिद सिद्दीकी ने थामा सपा का दामन, भाजपा से गठबंधन पर थे नाराज़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -