MP: छापा मरने पहुंची पुलिस ने चलाया हैंडपंप, निकली ऐसी चीज कि उड़ गए सबके होश
MP: छापा मरने पहुंची पुलिस ने चलाया हैंडपंप, निकली ऐसी चीज कि उड़ गए सबके होश
Share:

दतिया: दुनियाभर में कई लोग हैं जो शराब पीना पसंद करते हैं। हालाँकि कभी ऐसा हो कि हैंडपंप चलाते ही शराब निकलने लगे तो? सुनकर हैरत हुई ना लेकिन ऐसा मामला दतिया से सामने आया है। यहाँ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से एक घर में दबिश दी। यहाँ घर में लगे हुए हैंडपंप को देखकर पुलिस ने हैंडपंप को चलाया तो हैंडपंप में से पानी की जगह शराब निकलने लगी। जी हाँ, इस दौरान यहाँ का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए। यह पूरा मामला दतिया जिले के प्रकाश नगर कंजर डेरा इलाके का बताया जा रहा है। यहाँ मुखबिर की सूचना पर प्रकाश नगर कंजर डेरा पहुंची थी।

जी दरअसल पुलिस सिविल लाइन थाना पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि प्रकाश नगर कंजर डेरा में स्थित एक घर में शराब की बड़ी खेप रखी हुई है। इस बारे में सूचना पर सिविल लाइन थाना पुलिस मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंच गई और उसके बाद यहां पुलिस ने विनोद कंजर के घर में छापा मारा। जैसे ही पुलिस ने विनोद कंजर के घर में छापा मारा तो विनोद कंजर घर से फरार हो गया। उसके बाद पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए शराब ढूंढना शुरू कर दिया। हालाँकि इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने पानी पीने के लिए हैंडपंप चलाया तो हैंडपंप से पानी की जगह शराब निकलने लगी। यह सब देखकर पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए।

बताया जा रहा है विनोद कंजर ने पुलिस की नजरों से शराब को बचाने के लिए जमीन के अंदर ही शराब से भरा पूरा टैंकर दफना दिया था और टैंकर के ऊपर ही हैंडपंप लगा दिया था। वहीं आगे यह बताया गया कि विनोद को जब भी और जितनी भी शराब की जरूरत पड़ती थी तो वह हैंडपंप चलाकर शराब निकाल लेता था। आप सभी जानते ही होंगे इन दिनों पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव चल रहे हैं। ऐसे में चुनावों में शराब का खपाने के लिए विनोद कंजर द्वारा अपने ही घर के अंदर शराब का स्टॉक किया गया था।

जी हाँ और विनोद कंजर चुनाव में शराब को सप्लाई करके मोटी रकम कमाना चाहता था लेकिन उसका सपना टूट गया। बताया जा रहा है पुलिस ने जमीन को खोदकर देखा तो जमीन के अंदर से हाथ भट्टी की बनी हुई कच्ची शराब निकली। जी हाँ और पुलिस ने जब पूरी शराब बाहर निकली तो तकरीबन 200 लीटर कच्ची शराब पुलिस के हाथ लगी। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा कच्ची शराब तैयार करने के लिए बनाया गया घोल भी पुलिस के हत्थे लग गया।

ढोल के साथ नामांकन भरने पहुंचे महापौर प्रत्याशी, वोटर लिस्ट से गायब मिला नाम!

चाची-भतीजे की इश्क की बलि चढ़ा चाचा, 10 महीने बाद हुआ चौकाने वाला खुलासा

झमाझम बारिश से भीगेंगे ये राज्य, जानिए आज कैसा रहने वाला है आपके राज्य का मौसम

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -