बिग बाॅस-10 जानिए, पहले दिन क्या कंट्रोवर्सी और कमेंट्स हुए
बिग बाॅस-10 जानिए, पहले दिन क्या कंट्रोवर्सी और कमेंट्स हुए
Share:

रविवार से बिग बॉस सीजन-10 का आगाज हो चुका है। वैसे भी बिग बाॅस हमेशा विवादित रहा है। इस बार भी कुछ दिलचस्प नजारे इसके पहले दिन में ही देखने को मिल गए। आईए जानते क्या हुआ पहले दिन।

पहले दिन की शुरुआत में कंटेस्टेंट ‘सारे नियम तोड़ दो’ नियम को फाॅलो करने लगे। इसके तुरंत बाद रूल बुक सामने आ गई, जिसका उन्हें पूरे वीक पालन करना होगा।

यह हैं रूल

-रूल बुक के अनुसार, सेलिब्रटीज को आम लोगों का सेवक बनना होगा। वह जो कहेंगे उन्हें वही करना पड़ेगा। -सेलेब्रिटीज बिना इंडियंस की परमिशन के कुछ भी इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे, न बाथरूम, न जिम, न ही पूल।

-सभी प्रतिभागी केले के पत्ते पर ही खाना खाएंगे और घर का कोई भी बरतन इस्तेमाल नहीं कर सकते। 

-इंडियावालों को सिर्फ हुक्म की घंटी बजानी होगी और सभी सेवक उनकी खिदमत में पेश हो जाएंगे।

प्रियंका ने पूछी उम्र-

पहले ही वीक कंटेस्टेंट्स की नोक-झोंक शुरू हो गई। टीआरपी लेने का माहौल बन गया। प्रियंका ने बानी की उम्र पूछ ली तो बानी को यह बात दिल पर लग गई और हो गई कहासुनी।


बिग बाॅस का हुक्म

बिग बॉस ने बताया कि सेलेब्रिटी सिर्फ इंडियावालों को ही नॉमिनेट करेंगे और इंडिया वाले सिर्फ और सिर्फ सेलेब्रिटीज को। इसमें नॉमिनेट हुए गौरव चोपड़ा, प्रियंका, मनु और मोनालिसा। उन्हें दिन में से तीन बार पूल साफ करना होगा। वहीं लोपामुद्रा राउत को कुकिंग का काम दिया गया है। गौरव चोपड़ा ध्यान रखेंगे कि कुछ भी रूल बुक से बढ़कर न हो जाए।

सोने की परेशानी

इसके बाद शाम को बिग बॉस ने नॉमिनेशन की प्रक्रिया बताते हुए कहा,  जहां हर इंडियन को दो सेलेब्रिटी नॉमिनेट करने को कहा। इसके बाद लाइट बंद होने के बाद सभी बेड पर जाना चाहते थे। बिना इंडियंस की अनुमति के सेलेब्स कैसे सो सकते थे। अब देखना ये है कि क्या सेलेब्रिटी आम लोगों के बाॅस बनने के फैसले को झेल पाएंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -