दोस्तों संग शाहिद की मस्ती देख छूटी हंसी, कर रहे मजेदार कमैंट्स
दोस्तों संग शाहिद की मस्ती देख छूटी हंसी, कर रहे मजेदार कमैंट्स
Share:

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) की वेब सीरीज 'फर्जी' (Farzi) बीती 10 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो चुकी है। उनकी इस वेब सीरीज को लोग बहुत पसंद कर रहे है। इस वेब सीरीज में शाहिद कपूर के साथ साउथ अभिनेता विजय सेतुपति भी दिखाई दिए। बताते चलें कि शाहिद कपूर ने वेब सीरीज 'फर्जी' से अपना OTT डेब्यू किया है। इसी दौरान शाहिद कपूर ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उनका ये वीडियो इतना दिलचस्प है कि फैंस बार-बार देख रहे है। 

शाहिद कपूर ने शेयर किया अपना डांस वीडियो: खबरों का कहना है कि शाहिद कपूर ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो साझा कर फैंस का संडे बना डाला है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शाहिद कपूर अपने घर पर दोस्तों के साथ डांस करते हुए दिखाई दे रहे है। शाहिद कपूर ने इस वीडियो के साथ लिखा है, 'जट्टा द स्वैग, सटर्डे नाइट फीवर।' शाहिद कपूर का डांस फैंस को इतना भा रहा है कि उसे जमकर लाइक भी करने लगे है। इसके साथ ही उनके इंस्टाग्राम के कमेंट सेक्शन में अपने दिल की बात लिख रहे हैं।

 

शाहिद कपूर के वीडियो पर कमेंट: शाहिद कपूर के वीडियो पर फैंस ने जहां तारीफ में कमेंट कर रहे है तो वहीं, तमाम यूजर्स ने शाहिद कपूर की टांग खिंचाई भी कर दी है। एक यूजर ने लिखा है, 'जब मीरा कपूर मायके चली जाती हैं।' एक यूजर ने लिखा है, 'कबीर सिंह पागल हो गए प्रीति के विवाह के बाद।' एक यूजर ने लिखा है, 'भाई ने उड़ता पंजाब का सामान अभी तक बचाकर रखा है।' एक यूजर ने लिखा है, 'भाई फोन रख दो, मेरा भी एक बार टूट गया था।'

एक बार फिर शादी के बंधन में बंधेंगे नताशा और हार्दिक

खुद के कपड़ों को लेकर एक बार फिर ट्रोल हुई नेहा कक्कड़

माधवन के बेटे वेदांत ने फिर किया पिता का नाम रोशन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -