लता मंगेशकर के निधन से टूटे राजनेता, ट्वीट कर जताया दुःख
लता मंगेशकर के निधन से टूटे राजनेता, ट्वीट कर जताया दुःख
Share:

महान गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) का आज निधन हो गया है। जी हाँ, आज यानी रविवार सुबह उनका निधन हो गया। आप सभी को बता दें कि बीते दिन उनका स्वास्थ्य बिगड़ गया था, जिसके बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर रखा गया था और वह लगातार चिकित्सकों की निगरानी में थीं। जी दरअसल, 92 साल की लता मंगेशकर को कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित पाए जाने के बाद आठ जनवरी को ब्रीच कैंडी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था, जहां डॉ प्रतीत समदानी और चिकित्सकों की टीम की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था। हालाँकि अब वह इस दुनिया में नहीं रहीं।

ऐसे में अब बड़े-बड़े सेलेब्स से लेकर राजनेता तक दुःख जता रहे हैं। इस लिस्ट में पहला नाम प्रकाश जावड़ेकर का है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है- ‘लता मंगेशकर का निधन भारतीय संगीत के उस स्वर्ण युग का अंत है, जिसने दुनिया पर राज किया। वह बहुत अच्छी इंसान और विश्वस्तरीय गायिका थीं। वह हमेशा अपने संगीत के जरिए हमारे साथ रहेंगी। उन्हें मेरी तरफ से श्रद्धांजलि। ॐ शांति।’ इसी के साथ पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है, ‘लता मंगेशकर जी के निधन के बारे में सुनकर गहरा दुख हुआ। आने वाली पीढ़ियां उन्हें याद करेंगी। देश आपके जाने से शोक में है।’ वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, ‘लता मंगेशकर जी के निधन की दुखद खबर मिली। वह कई दशकों तक भारत की सबसे पसंदीदा आवाज बनी रहीं। उनकी आवाज अमर है और उनके प्रशंसकों के दिलों में गूंजती रहेगी। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’

इसी के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है- ‘एक युग की समाप्ति हो गई। मध्यप्रदेश में जन्मी भारत रत्न लता मंगेशकर जी के निधन की दुःखद खबर है। उनकी आवाज अमर है। ना उनके जैसा हुआ है और ना होगा। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। ॐ शांति ॐ शांति ॐ शांति।’ इन सभी के अलावा पीएम मोदी ने भी ट्वीट किया और कहा, ‘मैं अपनी पीड़ा शब्दों में बयां नहीं कर सकता। दयालु लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गईं, जिसे भरा नहीं जा सकता। आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी।’

लता मंगेशकर की याद में दो दिन तक मनेगा राष्ट्रीय शोक! राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

क्या आप जानते हैं लता मंगेशकर का असली नाम

लता मंगेशकर के निधन के बाद डॉक्टर्स ने किया चौकाने वाला खुलासा, सुनकर उड़ेंगे आपके होश

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -