पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने डाला 'वोट'
पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने डाला 'वोट'
Share:

पटना : बिहार के पूर्वमुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव आज अपने मजबूत क्षेत्र रहे सारण में मतदान करने पहुंचे। उनके साथ बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी शामिल थीं। लालू के परिवार ने आज अपने मतदान केंद्र में वोटिंग की। उल्लेखनीय है कि उनके दोनों बेटे चुनावी मैदान में हैं। उनके बेटों ने भी मतदान किया। माना जा रहा है कि आज का चुनाव लालू की राजनीतिक विरासत के लिए बेहद अहम है। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव में आरजेडी का चुनाव प्रचार अधिक अच्छा नहीं रहा। जिसके कारण यह माना जा रहा है कि आरजेडी को इस चुनाव में कड़ी टक्कर मिल सकती है।

मामले में यह बात भी सामने आई है कि जनता परिवार महागठबंधन के खेमे में जाने से आरजेडी का अस्तित्व नीतिश के कद से कुछ कम हो गया है। खुद लालू भी नीतिश के दम पर ही सीटें निकाले जाने की तैयारी में हें। मतदान करने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कम्युनल कार्ड खेल रहे हैं।

ओबीसी कोटे के तहत उन्होंने मुस्लिम आरक्षण की मांग भी की। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनने का कोई अधिकार नहीं है। मोदी को संविधान की पूरी जानकारी नहीं है। जिसके कारण वे समुदायवादी बातें करते हैं। चुनाव परिणामसे मोदी को जवाब मिलेगा। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -