'जमशेदपुर से मेरा सच में पुराना नाता है, मोदी जी की तरह नहीं', झारखंड में केजरीवाल का BJP पर हमला

'जमशेदपुर से मेरा सच में पुराना नाता है, मोदी जी की तरह नहीं', झारखंड में केजरीवाल का BJP पर हमला
Share:

नई दिल्ली: राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली के सीएम और AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को झारखंड के जमशेदपुर में INDIA गठबंधन एवं JMM के समर्थन में रैली को संबोधित किया। इस के चलते उन्होंने कहा कि आज यहां अपने भाई हेमंत सोरेन के समर्थन में आया हूं। झारखंड का बच्चा-बच्चा हेमंत सोरेन से प्यार करता है तथा इस समय आप लोगों का दर्द समझ सकता हूं। कल्पना सोरेन के मैंने कई भाषण सुने। वो 'झांसी की रानी' की भांति लड़ रही हैं।केजरीवाल ने कहा कि लगभग 35 वर्ष पहले मैं जमशेदपुर में काम किया करता था। 1989 में मैंने यहां 3 वर्षों तक टाटा स्टील में काम किया है। जमशेदपुर से मेरा सच में पुराना नाता है, मोदी जी की भांति नहीं। मोदी जी ने मेरी जमानत रुकवाने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी, किन्तु मुझ पर बजरंगबली का आशीर्वाद है, मैं जमानत पर बाहर हूं। मेरे भाई हेमंत सोरेन जेल में है, किन्तु झारखंड का बच्चा-बच्चा हेमंत सोरेन के साथ है, प्यार करता है। राजनीतिक षड्यंत्र के तहत हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया गया है। 

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि उन्होंने सोचा था कि हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करने के पश्चात्, वे झारखंड में झामुमो सरकार को गिराने में कामयाब होंगे, वे झामुमो विधायकों को तोड़ने में सफल होंगे। वे दिल्ली, पंजाब में AAP विधायकों, सांसदों को तोड़ने में नाकाम रहे। वैसे ही गिरफ्तारी के बाद झामुमो और मजबूत हो गया। अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर में संबित पात्रा का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा के सबसे बड़े प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ मोदी जी के भक्त हैं। वे मोदीजी को भगवान जग्गन्नाथ से भी बड़ा मानने लगे हैं। सभी 14 सीटें INDIA गठबंधन को दें। दिल्लीवासी कोरोना के दिनों में मदद के लिए हेमंत सोरेन के आभारी हैं। हेमंत सोरेन ने कोविड के चलते दिल्लीवालों की सहायता की थी। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते हमारे पास ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं थी। मैंने हेमंत सोरेन को फोन किया, उन्होंने तुरंत दिल्ली के लिए ऑक्सीजन की व्यवस्था की। दिल्ली वाले हेमंत सोरेन से बोल रहे हैं कि हम आपसे प्यार करते हैं, हम आपसे प्यार करते हैं। हेमंत सोरेन भारत के सबसे बड़े आदिवासी नेता हैं। मैं देश भर में घूमा हूं, गुजरात के आदिवासी भी हेमंत सोरेन का सम्मान करते हैं। सोरेन भारत के एकमात्र आदिवासी सीएम हैं। 

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शिबू सोरेन ने झारखंड राज्य के निर्माण के लिए संघर्ष किया। किस लिए? जिससे आप उनके बेटे हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लें? शिबू सोरेन नहीं हैं तो भाजपा वालों ने हेमंत सोरेन को गिरफ्तार करवा दिया। मोदी जी ने पूरे आदिवासी समाज को ललकारा है। मुंहतोड़ जवाब दें, वोट का बटन इतनी बार दबाएं कि वे सुन लें। केजरीवाल ने कहा कि राम मंदिर के उद्घाटन के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को नहीं बुलाया गया क्योंकि वह आदिवासी हैं। यदि आप मोदीजी को वोट देंगे तो आप आदिवासियों की पीठ में छुरा घोंपेंगे। वे नारा देते हैं जो राम को लाये है हम उनको लाये हैं। यह भगवान ही हैं जो हम सभी को इस दुनिया में लाए हैं। प्रभु श्री राम ने हमें जन्म दिया है तथा वे दावा करते हैं कि वे ही प्रभु श्री राम को लाए हैं। उनका अहंकार तोड़ो। उन्होंने कहा कि आरक्षण समाप्त करने के लिए भाजपा 400 सीटें मांग रही है। भाजपा 400 सीटें मांग रही है क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी एससी, एसटी और OBC का आरक्षण समाप्त करना चाहते हैं। यदि वे आरक्षण समाप्त कर देंगे तो सोचिए, एससी एवं एसटी समुदायों का क्या होगा। इंडिया ब्लॉक 4 जून को सरकार बनाएगा, 5 जून को हेमंत सोरेन जेल से बाहर आएंगे। 

किर्गिस्तान में फंसे MP के 1200 छात्र, CM यादव ने कॉल कर लिया स्थिति का जायजा

'इंडी गठबंधन का एजेंडा है कि वह सत्ता में आए तो...', प्रयागराज में बोले PM मोदी

अखिलेश यादव की रैली में मची भगदड़, एक-दूसरे के ऊपर गिरे सपा कार्यकर्ता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -