PM मोदी पर विवादित बयान देकर अब आई ललन सिंह की सफाई, जानिए क्या कहा?
PM मोदी पर विवादित बयान देकर अब आई ललन सिंह की सफाई, जानिए क्या कहा?
Share:

पटना: जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने के बाद से भारतीय जनता पार्टी के निशाने पर हैं। प्रधानमंत्री की जाति को लेकर की गई टिप्पणी की भारतीय जनता पार्टी निंदा कर रही है। हालांकि जनता दल यूनाइटेड नेता ने शनिवार को अपने बयान पर सफाई दी। 

ललन सिंह ने कहा- मैंने किसी अपशब्द का उपयोग नहीं किया है। मैंने सामान्य भाषा का उपयोग किया है। यह आम बोलचाल की भाषा है। मैंने संसदीय भाषा का उपयोग किया है। वहीं उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद के हमले पर पलटवार करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उन्हें सड़क पर ले आई है, इसलिए कुछ भी बोलते रहते हैं। वही इसको लेकर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, 'ललन सिंह में अब कोई शर्म नहीं बची है। आप ऐसी टिप्पणी क्यों कर रहे हैं? आप एक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। सांसद हैं। आप भारत के प्रधानमंत्री को लेकर ऐसी स्तरहीन बातें करेंगे।' 

वही बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव अब ललन सिंह के बचाव में उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने जो बोला है, वह सही बोला है। कुछ गलत नहीं बोला है। उन्होंने कुछ घुमाकर नहीं बोला है। सीधे-सीधे बोला है। आपको बता दे कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा था कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आप को अति पिछड़ा कहा था। मगर क्या गुजरात में अति पिछड़ा जाति के लोग हैं। जब नरेंद्र मोदी गुजरात के सीएम बने थे, तो गुजरात में उन्होंने अपनी जाति को पिछड़ा वर्ग में सम्मिलित कर लिया था। उनके इस बयान पर भाजपा के कई नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सचिन पायलट ने सैफई पहुंचकर मुलायम यादव को दी श्रद्धांजलि, अखिलेश को बंधाया ढाढ़स

हिमाचल चुनाव का शंखनाद हो चुका, लेकिन दिल्ली नगर निगम चुनाव का बिगुल कब बजेगा ?

विवाद बढ़ा तो सफाई देने लगे गोपाल इटालिया, जानिए क्या बोले गुजरात के AAP अध्यक्ष ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -