BOYCOTT की खबरों के बीच रिलीज हुआ लाल सिंह चड्ढा का नया गाना
BOYCOTT की खबरों के बीच रिलीज हुआ लाल सिंह चड्ढा का नया गाना
Share:

लाल सिंह चड्ढा के मेकर्स ने अरिजीत सिंह द्वारा गाया गया मूवी का मोस्ट अवेटेड म्यूजिक वीडियो 'फिर ना ऐसी रात आएगी' रिलीज किया जा चुका है। इस गाने का म्यूजिक प्रीतम का हैं और लीरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य के हैं। इस गाने का वीडियो वास्तव में ऑडियो को हर मायने में पूरा करता है क्योंकि यह एक दूसरे के लिए रूपा और लाल के एकतरफा प्यार के कड़वे पलों लको भी दिखा रहा है ।

गाने में अरिजीत की जादुई आवाज ने हर मायने में श्रोताओं को मंत्रमुग्ध भी कर चुके है, जबकि अमिताभ के लीरिक्स और प्रीतम के म्यूजिक ने हमारे दिल और आत्मा को छू चुका है। हाल में सोशल मीडिया पर आमिर खान प्रोडक्शंस ने इस गाने का एलान करते हुए एक पोस्टर भी सहरे कर दिया है। जिसके कैप्शन में निर्माताओं ने लिखा, "#PhirNaAisiRaatAayegi में अरिजीत सिंह की जादुई आवाज के साथ एकतरफा प्यार के कड़वे-मीठे पलों को याद करें, अब गाना वीडियो आउट"।

 

इस बीच, लाल सिंह चड्ढा के निर्माताओं ने बार-बार यह साबित किया है कि लाल सिंह चड्ढा का म्यूजिक एल्बम वर्ष 2022 का सबसे कामयाब एल्बम है। वीडियो के बजाए गानों के ऑडियो वर्जन जारी करने की अपनी अनोकी रणनीति के साथ, उन्होंने सफलतापूर्वक गायकों, संगीतकारों, तकनीशियनों, गीतकारों और संगीतकारों को स्पॉटलाइट में भी रखा जा चुका है। आमिर खान प्रोडक्शंस, किरण राव और वायकॉम 18 स्टूडियो द्वारा निर्मित 'लाल सिंह चड्ढा' में करीना कपूर खान, मोना सिंह और चैतन्य अक्किनेनी भी हैं। ये मूवी  फॉरेस्ट गंप की ऑफिशियल रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा 11 अगस्त 2022 को रिलीज की जाने वाली है।

भीड़ से जद्दोजहद करती नजर आई नोरा फतेही

आखिर क्यों सोनम ने उड़ाया रणबीर की इस फिल्म का मजाक

विवादों में फिर आया नच पंजाबन गाना, गिप्पी ग्रेवाल ने किया चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -