लाल कृष्ण आडवाणी संग PM मोदी ने काटा केक, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
लाल कृष्ण आडवाणी संग PM मोदी ने काटा केक, पैर छूकर लिया आशीर्वाद
Share:

भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी आज 93 साल के हो चुके हैं। जी हाँ, उनका जन्म 8 नवंबर को कराची के एक सिंधी परिवार में हुआ था और आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका जन्मदिन मनाया है। उन्होंने सबसे पहले ट्वीट कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उसके बाद केक काटा। आज सुबह के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकानाएं दी और इसके लिए उन्होंने ट्वीटर का सहारा लिया।

ट्वीट कर उन्होंने लिखा- 'भाजपा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ देश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले श्रद्धेय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। वे पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ताओं के साथ ही देशवासियों के प्रत्यक्ष प्रेरणास्रोत हैं। मैं उनकी लंबी आयु और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करता हूं।' वहीं बधाई देने के बाद PM मोदी लाल कृष्ण आडवाणी के निवास स्थल पर भी पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले लाल कृष्ण आडवाणी को फूलों का गुलदस्ता गिफ्ट में दिया और उसके बाद उन्होंने पैर छूकर उनसे आशीर्वाद भी लिया।

इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल रहे। वहीं पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी के साथ जन्मदिन के मौके पर केक भी काटा और उन्हें खिलाया भी। उसके बाद लाल कृष्ण आडवाणी ने भी पीएम मोदी को केक खिलाया। आपको हम यह भी बता दें कि लाल कृष्ण आडवाणी को साल 2015 में भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया था।  

प्रधानमंत्री मोदी ने किया रो-पैक्स' फेरी सेवा का उद्धाटन, मिलेंगी ये सुविधा

दिल्ली में बढ़ते कोविड-19 मामलों पर बोले सत्येंद्र जैन- 'जल्द आएगी कमी'

मेयर इलेक्शन को लेकर भाजपा में बगावत, इन नेताओं ने खोला मोर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -