झारखंड विधानसभा चुनाव में किस्मत आज़माएगा ये खूंखार नक्सली, दर्ज है हत्या समेत सवा सौ मुक़दमे
झारखंड विधानसभा चुनाव में किस्मत आज़माएगा ये खूंखार नक्सली, दर्ज है हत्या समेत सवा सौ मुक़दमे
Share:

रांची: झारखंड में पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या सहित 120 से ज्यादा आपराधिक मामलों में आरोपी दुर्दांत नक्सली कुंदन पाहन को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) विशेष अदालत ने प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की इजाजत दे दी है। जेल में कैद नक्सली कुंदन के वकील ने NIA की विशेष अदालत में याचिका दाखिल कर अपने मुवक्किल के तमार विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इजाजत दिए जाने की प्रार्थना की थी।

विशेष न्यायाधीश नवनीत कुमार की कोर्ट ने कुंदन की याचिका मंजूर कर ली। अब नक्सली कुंदन 15 नवंबर को तमार सीट से अपना नामांकन-पत्र दायर करेंगे। इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में तमार सीट आकर्षण का केंद्र बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर दुर्दांत नक्सली कुंदन पाहन और गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर में टकराव होगा। तमार के तत्कालीन MLA रमेश सिंह मुंडा की हत्या की साजिश 09 अगस्त 2017 को राजा पीटर ने ही रची थी।

इस सीट पर भाग्य आजमाने वालों में निवर्तमान MLA विकास सिंह मुंडा एवं प्रकाशचंद्र उरांव भी शामिल हैं। आपको बता दें कि नक्सली कुंदन पाहन ने 14 मई 2017 को झारखंड पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था। उस पर सांसद सुनील महतो, पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा, बुंडू के पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद कुमार एवं पांच अन्य पुलिसकर्मी तथा विशेष शाखा के इंस्पेक्टर फ्रांसिस इंदीवर के क़त्ल का इल्जाम है। 

महाराष्ट्र: मुंबई नहीं जाएंगे कांग्रेस नेता, NCP को आज रात तक का समय, राष्ट्रपति शासन के आसार

शिवसेना ने तोड़ी भाजपा से दोस्ती, गिरिराज बोले- कराह रहे होंगे बाला साहेब ठाकरे

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी प्रकाश पर्व की बधाई, शेयर किया गुरु नानक जी की शिक्षा का वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -