Kumkum Bhagya : डिंपल की वजह से फिर मुश्किल में पड़ेगी प्राची
Kumkum Bhagya : डिंपल की वजह से फिर मुश्किल में पड़ेगी प्राची
Share:

टीवी का जाना माना सीरियल कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) में इन दिनों प्राची और रणबीर की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसके साथ ही  तभी तो दोनों चाह कर भी माया से अपना पीछा नहीं छुड़ा पा रहे हैं। यही वजह है कि, दोनों मिलकर एक के बाद एक प्लॉन बनाने में लगे हुए हैं ताकि, माया और रणबीर की शादी को रोका जा सके। यहां अगर बात की जाए अब तक की कहानी की तो बीते एपिसोड में आपने देखा है कि, प्राची रणबीर और माया की शादी के नाम से डर जाती है। इसके साथ ही रणबीर प्राची से कहता है कि, वह माया से बात करके इस शादी को रोक देगा।

वहीं उसकी माया से शादी कभी नहीं होगी। रणबीर प्राची को बताता है कि, उस पर सगाई करने के लिए दवाब बनाया जा रहा है।इस बीच सरिता रणबीर और प्राची को एक नया आइडिया देती है। इसके साथ ही वह रणबीर से नकली शादी करने का ड्रामा करने के लिए कहती है।सरिता दलील देती है कि, माया के पिता एक शादीशुदा लड़के से उसकी शादी नहीं करवाएंगे। जिसके बाद सरिता एक एक्ट्रेस डिंपल को हायर करती है जो कि, रणबीर की पत्नी बनने का नाटक करने वाली है। यही वजह है कि, आने वाले एपिसोड में कहानी और भी दिलचस्प होने वाली है।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, रणबीर नकली शादी के सबूत तैयार करेगा। ऐसे में प्राची ही रणबीर को दुल्हा बनने के लिए तैयार करेगी। जिस तरह से वह रणबीर के गले में माला डालेगी उसको लगेगा कि, जैसे वह रणबीर से सच में ही शादी कर रही है।तस्वीरें क्लिक करवाने के बाद प्राची डिंपल के घर जाएगी। वहीं वह डिंपल को रणबीर के परिवार से मिलवाने के लिए जाना चाहती है। वह बात अलग है कि, डिंपल प्राची को नहीं मिलेगी। डिंपल किसी काम से मुंबई से बाहर चली जाएगी। वहीं डिंपल की वजह से प्राची एक बार फिर से मुश्किलों में फंस जाएगी। वहीं ऐसे में आगे ये देखना मजेदार होगा कि, रणबीर की नकली दुल्हनिया बनकर घर पर कौन जाएगा।  

शिल्पा शिंदे पर लगा झूठ बोलने का गंभीर आरोप

खतरों के खिलाड़ी: अजगर ने एक्ट्रेस को पूरी तरह जकड़ा,

रजनीकांत के खिलाफ फिर विलन का रोल करेगा यह साउथ एक्टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -