आस्था गिल संग अर्जुन बिजलानी ने रीक्रिएट किया ये सॉन्ग, वीडियो शेयर कर बोली अनुष्का- देखो देखो...
आस्था गिल संग अर्जुन बिजलानी ने रीक्रिएट किया ये सॉन्ग, वीडियो शेयर कर बोली अनुष्का- देखो देखो...
Share:

टेलीविज़न जगत के स्टार्स अर्जुन बिजलानी, अनुष्का सेन, निक्की तंबोली, अभिनव शुक्ला, विशांल सिंह, दिव्यांका त्रिपाठी सहित कई 6 मई को साउथ अफ्रीका के केपटाउन पहुंचे हैं। ये सभी स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' के लिए यहां आए हैं। ये सभी 11 प्रतियोगी शो जीतने की होड़ में हैं। जबसे ये लोग केपटाउन पहुंचे हैं, तभी से सोशल मीडिया पर वीडियोज तथा तस्वीरें निरंतर पोस्ट कर रहे हैं। प्रशंसकों को अपडेट दे रहे हैं। 

हाल ही में 'खतरों के खिलाड़ी 11' के सेट पर अर्जुन बिजलानी ने मशहूर गायिका आस्था गिल के साथ आइकॉनिक सॉन्ग 'प्यार हुआ इकरार हुआ' को री-क्रिएट किया। इसका वीडियो 'झांसी की रानी' फेम अनुष्का सेन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है। अनुष्का सेन ने लिखा, 'देखो, देखो'। वीडियो में आस्था गिल एवं अर्जुन बिजलानी काले रंग की छतरी के नीचे गाने को री-क्रिएट करते दिखाई दे रहे हैं। अनुष्का सेन ने यह वीडियो शूटिंग के बीच बनाया है।  

अनुष्का सेन ने शेयर किया वीडियो स्क्रीनशॉट

बता दें कि 'डीजे वाले बाबू' गायिका आस्था गिल सभी प्रतियोगियों के साथ घुल-मिल गई हैं। अनुष्का सेन तथा अर्जुन बिजलानी के साथ इनकी बॉन्डिंग बहुत अच्छी हो गई है। ये सभी स्टार्स तीन सप्ताहों से साथ हैं। अर्जुन बिजलानी ने आस्था गिल की प्रशंसा करते हुए एक पोस्ट लिखी थी। अर्जुन ने लिखा, इस महिला की आवाज जबरदस्त है और इनका सोल भी बेहद सुंदर है। हमेशा चमकती रहो माय गर्ल। और हां, मैं तुम्हें एक चीज के लिए कभी माफ नहीं करूंगा तथा तुम इसके बारे में बहुत अच्छे से जानती हो।"

सिद्धार्थ शुक्ला का बड़ा खुलासा, कहा- रियल लाइफ में भी टूटा है मेरा दिल...

सुशांत सिंह राजपूत को ट्रेंड होता देख बोले अली गोनी- ये कमाया था उसने...

प्रभास की फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आएंगे सिद्धार्थ शुक्ला? अभिनेता ने बताया पूरा सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -